Move to Jagran APP

Transfer Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का तबादला, कौन कहां गए देखें...

Jharkhand Transfer Posting News झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का तबादला विभिन्न जगहों पर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। कौन कहां गए विस्तार से देखें...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Sat, 19 Nov 2022 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 08:43 AM (IST)
Jharkhand, Transfer Posting News: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का तबादला।

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand, Transfer Posting News झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का तबादला विभिन्न जगहों पर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, प्रतीक्षारत बंका राम की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के लिए अगले आदेश तक खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। वहीं, कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया चतरा की सेवा भूमि सुधार उप समाहर्ता बरही के पद के लिए राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गई है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव दीपू कुमार को स्थानांतरित करते हुए विशिष्ट जन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके बाद जेपीएससी के उपसचिव कमलकांत गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया।

सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन योगेंद्र प्रसाद को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। दूसरी ओर जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज की सेवा खाद्य आपूर्ति से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया।

अवर सचिव महिला बाल विकास विभाग राजेश्वर नाथ आलोक को स्थानांतरित करते हुए एडीएम ला एंड आर्डर, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी को स्थानांतरित करते हुए उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अवर सचिव वन पर्यावरण विभाग प्रदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित अमर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है।

अवर सचिव ऊर्जा विभाग राजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, अवर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग ज्योति कुमारी झा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक उपसचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया।

इसके साथ ही अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) जमशेदपुर, नंदकिशोर लाल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर गुमला प्रीति किस्को की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई है।

वहीं, बीडीओ चान्हों रांची के पद पर पदस्थापित प्रदीप भगत की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.