स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज रिकॉर्ड नौकरियों की सौगात
रांची : झारखंड सरकार युवाओं के मॉडल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें सच्ची
रांची : झारखंड सरकार युवाओं के मॉडल स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने जा रही है। शुक्रवार को होनेवाले कार्यक्रम में पहली बार 25 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। युवाओं को शिक्षा से लेकर आइटी तक के सेक्टर में रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं। नौकरी उन्हें ही मिल रही है जो आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम में चार केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक और और मारुति के प्रबंध निदेशक से लेकर फिल्मकार सुभाष घई तक मौजूद होंगे। सांकेतिक तौर पर कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान तीन विषयों पर अलग-अलग सेमिनार का भी आयोजन होगा जिसमें जानेमाने वक्ता अपनी बातों को रखेंगे। मोमेंटम झारखंड, कौशल विकास, स्टेट स्किल पॉलिसी, भविष्य की नौकरियां आदि विषयों पर चर्चा होगी। कई निजी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर स्किल समिट का आयोजन होगा जिसमें यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के अंतरश्रज्ञष्ट्रीय सेक्टर स्किल संस्थाओं के साथ एमओयू किया जाएगा।
----------
मुख्य वक्ता :
- धर्मेद्र प्रधान, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पेट्रोलियम एवं कौशल विकास।
- रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कानून
- रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड
- जयंत सिन्हा, केंद्रीय उड्यन मंत्री
- सुदर्शन भगत, केंद्रीय मंत्री
- नीरा यादव, शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार
- एमएम सिंह, प्रबंध निदेशक, मारुति सुजुकी
- सुभाष घई, फिल्म निर्माता
- लिम बुन तियोंग, निदेशक, आइटीई सिंगापुर
- वंदना लूथरा, चेयरपर्सन, वीएलसीसी
- राजबाला वर्मा, मुख्य सचिव
- अजय कुमार सिंह, सचिव
---------------------