विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब बोतलों की उत्पादन से उपभोक्ता तक ट्रैकिंग, एनआइसी के साफ्टवेयर से होगी निगरानी

By Dilip Kumar Edited By: Kanchan Singh
Published: Sat, 17 Jan 2026 07:03 PM (IST)

झारखंड उत्पाद विभाग शराब की बोतलों की सख्त निगरानी के लिए तैयारी कर रहा है। जैप-आईटी, एनआईसी की मदद से ...और पढ़ें

राज्य में शराब की प्रत्येक बोतलों की सख्त निगरानी की तैयारी चल रही है।

राज्य में शराब की प्रत्येक बोतलों की सख्त निगरानी की तैयारी चल रही है।

HighLights

  1. ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम को मजबूत करने के लिए उत्पाद विभाग में वरीय पदाधिकारी कर रहे मंथन

  2. दूसरे राज्यों की व्यवस्था देखकर आई टीम की रिपोर्ट का भी इंतजार, अवैध शराब के विरुद्ध सख्ती

  3. अवैध शराब पर रोक, राजस्व में वृद्धि का लक्ष्य, उत्पादन से ग्राहक तक शराब की बोतलें ट्रैक होंगी

राज्य ब्यूरो,रांची। राज्य में शराब की प्रत्येक बोतलों की सख्त निगरानी की तैयारी चल रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग इसके लिए झारखंड एजेंसी फार प्रोमोशन आफ इंफार्मेशन टेक्नोलोजी (जैप-आइटी) की मदद ले रहा है।

जैप आइटी नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (NIC) के माध्यम से सशक्त साफ्टवेयर तैयार कराएगा, जिसके माध्यम से शराब की प्रत्येक बोतलों की निगरानी हो सकेगी। इसमें शराब निर्माण, कंपनी से होलसेलर, होलसेलर से खुदरा दुकान व खुदरा दुकान से ग्राहक तक पहुंचने वाली प्रत्येक बोतलों की निगरानी बढ़ाने की तैयारी है।

ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी

इसके लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम को मजबूत किया जाना है और विभाग इसमें जुटा हुआ है। इस सिस्टम की प्रगति पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं।

इधर, विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम की जानकारी लेने गई थी। जल्द ही एक टीम दिल्ली भी जाने वाली है।

इन राज्यों में शराब की बोतलों की बेहतर निगरानी की जानकारी विभाग के पास है। वहां यह सिस्टम कैसे काम करता है, इसपर टीम ने गहन अध्ययन किया है।

टीम को इससे संबंधित रिपोर्ट बनाकर वरीय पदाधिकारी व विभागीय मंत्री को देना है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर भी झारखंड में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना है।

राज्य में इन लाइसेंसधारियों की की निगरानी सख्त करने की है तैयारी

  • डिस्टिलरी : 4
  • ब्रीवरी : 3
  • विदेशी शराब की बाटलिंग इकाई : 12
  • देसी शराब की बाटलिंग इकाई : 9
  • खुदरा उत्पाद दुकानें : 1343
  • बार एवं रेस्तरां : 246


होलोग्राम स्कैनिंग से पकड़ी जा सकेंगी नकली व अवैध बोतलें

विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जोर है कि ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम मजबूत होगा तो होलोग्राम स्कैनिंग से शराब की बोतलों की निगरानी हो सकेगी। इससे यह होगा कि ग्राहकों तक वैध शराब ही पहुंच सकेगी।

अवैध तरीके से राज्य में पहुंचने वाली शराब की धर-पकड़ पहले की तुलना में अधिक होने लगेगी। होलोग्राम स्कैनिंग से यह पता चल सकेगा कि उक्त शराब असली है या नकली, वैध है या अवैध। इसका असर यह होगा कि ग्राहकों को असली व वैध शराब मिल सकेगी और विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।