ग्रीन स्टील का ग्लोबल हब बनेगा झारखंड; जिंदल और टाटा समेत बड़े औद्योगिक समूहों ने मिलाया सरकार से हाथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यात्रा के बाद झारखंड वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर उभरा है। राज्य 'ग्रीन स्टील' और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
राज्य में ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश, 46,555 रोजगार सृजित होंगे।
झारखंड 'ग्रीन स्टील' और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा।
जिंदल, टाटा जैसे बड़े समूह राज्य में कर रहे हैं निवेश।
रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा बूस्ट
इन प्रस्तावित परियोजनाओं से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि 46,555 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह निवेश झारखंड को कच्चे माल के स्रोत से आगे बढ़ाकर उच्च-गुणवत्ता वाले फिनिश्ड उत्पादों और क्लीन एनर्जी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
प्रमुख निवेश और औद्योगिक समूह
राज्य को प्राप्त निवेश प्रस्तावों में प्रमुख रूप से ये शामिल हैं:
- नवीन जिंदल समूह: ₹70,000 करोड़ का विशाल निवेश।
- टाटा स्टील: ₹11,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव।
- ओडिशा एलाय स्टील: लातेहार में स्टील और पावर सेक्टर के लिए ₹25,000 करोड़।
- रुंगटा समूह: सरायकेला-खरसावां में स्टील, पावर और सीमेंट प्लांट के लिए ₹10,000 करोड़ (अतिरिक्त ₹300 करोड़ रुंगटा माइंस द्वारा)।
- अमलगम स्टील: पूर्वी सिंहभूम के कांड्रा में ₹4,980 करोड़ का निवेश।
- BMW इंडस्ट्रीज लिमिटेड: बोकारो में ₹1,070 करोड़ की लागत से आधुनिक कोटिंग प्लांट।
- अंबुजा सीमेंट व अन्य: सीमेंट और ऑटोमोटिव सेक्टर में महत्वपूर्ण निवेश।
जिलावार संतुलित विकास की रणनीति
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, निवेश को केवल चुनिंदा शहरों तक सीमित न रखकर पूरे राज्य में फैलाने की योजना है:
- लातेहार: यहां ब्लास्ट फर्नेस और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन यूनिट्स स्थापित होंगी।
- बोकारो: जंग-रोधी और टिकाऊ स्टील समाधान (कोल्ड रोल्ड फुल हार्ड कॉइल्स) का उत्पादन होगा।
- आदित्यपुर (पूर्वी सिंहभूम):जयसस्पेंशन द्वारा 255करोड़ के निवेश से ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स (लीफ और पैराबोलिकस्प्रिंग्स) बनाए जाएंगे।
ग्रीन स्टील और जीरो कार्बन का लक्ष्य
इस ऐतिहासिक निवेश का सबसे महत्वपूर्ण पहलू 'ग्रीनएनर्जी' है। झारखंड अब दुनिया को क्लीन स्टील और स्मार्ट ऑटो-कंपोनेंट्स की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से जीरोकार्बन लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।