विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में शिक्षकों का मूल्यांकन कड़ी निगरानी में, हर 5 मिनट पर अपलोड होगी केंद्र की तस्वीर; चौथे राउंड के आज से निबंधन

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:23 PM (IST)

झारखंड में 25 से 27 नवंबर तक होने वाला टीचर नीड असेसमेंट (TNA) शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में होगा, ...और पढ़ें

25 से 27 नवंबर तक होगा टीचर नीड असेसमेंट, सभी कक्षाओं के शिक्षक लेंगे भाग। (तस्वीर: सांकेतिक)

25 से 27 नवंबर तक होगा टीचर नीड असेसमेंट, सभी कक्षाओं के शिक्षक लेंगे भाग। (तस्वीर: सांकेतिक)

HighLights

  1. 25-27 नवंबर तक होगा टीचर नीड असेसमेंट।

  2. हर पांच मिनट पर परीक्षा केंद्र की फोटो अपलोड।

  3. शिक्षकों के प्रशिक्षण आवश्यकता का होगा आकलन।

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकारी शिक्षकों के आवश्यकता आकलन के लिए टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) इस बार शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में होगा। 25 से 27 नवंबर तक प्रस्तावित चौथे राउंड के इस मूल्यांकन परीक्षा में प्रत्येक पांच मिनट पर परीक्षा केंद्र का फोटो अपलोड करना होगा, जिसमें शिक्षक मूल्यांकन कार्यक्रम में भाग लेते दिखेंगे।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिया है। इस मूल्यांकन परीक्षा में शिक्षक पूरी पारदर्शिता के साथ भाग लें, इसके लिए शिक्षक एक-दूसरे से न्यूनतम चार फीट की दूरी पर भी बैठेंगे। परिषद द्वारा जिला पदाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले केंद्र पर प्रत्येक शिक्षक की पहचान एवं आइडी का सत्यापन किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएंगे, ताकि परीक्षा पूरी कर चुके शिक्षक प्रतीक्षारत शिक्षकों के संपर्क में न आएं। शिक्षकों को बैठने की व्यवस्था ई-विद्यावाहिनी स्लिप के आधार पर की जाएगी।

प्रत्येक शिक्षक को टीएनए के लिए केवल एक डिवाइस के उपयोग की अनुमति होगी। अतिरिक्त डिवाइस होने पर उन्हें केंद्र के अधिकृत पदाधिकारी के पास जमा करना होगा। परीक्षा संचालन के दौरान केंद्र के अधिकृत पदाधिकारी इन्विजिलेशन पोर्टल पर प्रत्येक पांच मिनट में परीक्षा केंद्र की तस्वीरें अपलोड करेंगे।

चौथे राउंड का टीचर नीड असेसमेंट 25 से 27 नवंबर तक होगा। इसमें 60 अंक के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। दो घंटे की परीक्षा होगी। इस बार एक बदलाव यह किया गया है कि माध्यमिक एवं प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र अलग-अलग होंगे।

इसमें सम्मिलित होने के लिए शिक्षकों का निबंधन चार से 16 नवंबर तक होगा। बताते चलें कि इस मूल्यांकन के माध्यम से सरकार यह पता कर पाती है कि किस शिक्षक को किस स्तर के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके आधार पर उसे प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। सरकार ने शिक्षकों के लिए 50 घंटे का सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य किया है।

कब किन कक्षाओं के शिक्षकों का मूल्यांकन

  • 25 नवंबर : दोनों पालियों में कक्षा एक से पांच के प्राथमिक शिक्षकों के लिए
  • 26 नवंबर : पहली पाली में एक से पांच कक्षा के प्राथमिक शिक्षकों के अलावा विज्ञान एवं रसायन शास्त्र विषय के माध्यमिक शिक्षकों के लिए। दूसरी पाली में प्राथमिक शिक्षकों तथा गणित वं भौतिकी विषय के माध्यमिक शिक्षकों के लिए।
  • 27 नवंबर : पहली पाली में प्लस टू स्कूलों के सभी शिक्षकों तथा अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र के माध्यमिक शिक्षकों तथा दूसरी पाली में सभी उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा छह से आठ) एवं अंग्रेजी विषय के माध्यमिक शिक्षकों के लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।