विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माध्यमिक आचार्य भर्ती: झारखंड में 200 से अधिक अभ्यर्थियों की डिग्रियां जांच के दायरे में

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 09:39 AM (IST)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा माध्यमिक आचार्य पदों के लिए अनुशंसित 877 में से 200 से अधिक अभ्यर्थियों की डिग्रियों ...और पढ़ें

जांच के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से किया जाएगा अनुरोध।

जांच के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से किया जाएगा अनुरोध।

HighLights

  1. 200 से अधिक माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थियों की डिग्री संदिग्ध।

  2. निजी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्रियों पर उठ रहे सवाल।

  3. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग करेगा प्रमाणपत्रों की जांच।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से माध्यमिक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में से 200 से अधिक अभ्यर्थियों की डिग्री पर संदेह प्रकट किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने इन अभ्यर्थियों की डिग्री पर संदेह प्रकट करते हुए जांच के बाद ही ही नियुक्ति करने की अनुशंसा की है।

अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इन सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का अनुरोध उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से करेगा। इसे लेकर पत्राचार करने की तैयारी चल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की जांच में यह बात सामने आई है कि अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 200 से अधिक अभ्यर्थियों की एमए तथा बीएड की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों की है।

इनकी डिग्री पर इस आधार पर संदेह प्रकट किया जा रहा है कि इनमें से अधिसंख्य अभ्यर्थियों का स्नातक के बाद एमए या बीएड करने का अंतर चार से छह वर्षों के बाद है। कई अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले डिग्री हासिल की।

इन 200 अभ्यर्थियों में से लगभग 100 अभ्यर्थियों ने दो निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल की। बताते चलें कि जेएसएससी से अनुशंसा मिलने के बाद विभाग ने अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इन्हें नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही थी।

इस बीच, महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति में कई अभ्यर्थियों के एक निजी विश्वविद्यालय से डिग्री लेने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने माध्यमिक आचार्य के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की भी गहन जांच कराने का निर्णय लिया। अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद प्राप्त अनुशंसा के बाद ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सकेगा।

परीक्षा में कंप्यूटर हैक मामले में हाई कोर्ट ने दिए हैं सीआईडी जांच का आदेश

हाई कोर्ट ने भी माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में कंप्यूटर हैक होने के मामले की जांच सीआइडी से कराने का आदेश दिया है। कंप्यूटर हैक होने के बाद आयोग ने 2,819 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा ली थी, जिसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने इस मामले में सीआइडी में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश राज्य के मुख्य सचिव को दिए हैं। साथ ही जेएसएससी को निर्देश दिया है कि जिन 2,819 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा ली गई है, उनके पूर्व में आयोजित परीक्षा के अंक भी प्रकाशित किए जाएं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।