जनसंवाद की तर्ज पर शिकायतें सुनेंगे स्पीकर
रांची : विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव अब मुख्यमंत्री जनसंवाद की तर्ज पर राज्य के आम जनता की शिकाय
रांची : विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव अब मुख्यमंत्री जनसंवाद की तर्ज पर राज्य के आम जनता की शिकायतें सुनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इच्छा स्वयं जाहिर की है और इसके लिए बकायदा अपना ईमेल आईडी सार्वजनिक किया है। अब ईसेवाओं के माध्यम से लोकोपयोगी और जनहित के मामलों पर आम जनता सीधे विधानसभा अध्यक्ष से संवाद कर सकती है। इसके लिए ई-मेल आईडी- ह्यश्चद्गड्डद्मद्गह्म.द्भद्यड्ड@द्दश्र1.द्बठ्ठ पर शिकायतें और सूचनाएं प्रेषित की जा सकती हैं। सूचनाएं भेजने वाले व्यक्तिको अपना पहचान, मेल आईडी और आईडी अवश्य देना होगा। इसके अलावा राज्य हित की समस्या अध्यक्ष के फेसबुक एकाउंट पेज - दिनेश उरांव पर भी साझा की जा सकती हैं, उनके ट्विटर एकाउंट - @ दिनेशउरांव6 को भी फॉलो किया जा सकता है।
---