Jharkhand Road Accident: गुमला में आमने-सामने टकराए 2 बाइक, मुखिया समेत 2 की मौत; 4 घायल
Jharkhand Road Accident सोमवार की शाम में गुमला लोहरदगा पथ में खरका पुल के समीप आमने सामने हुई भिड्त में कोटाम पंचायत की मुखिया अनीता देवी सहित दो लोगों की मौत हो गयी।
गुमला, जासं। सोमवार की शाम में गुमला लोहरदगा पथ में खरका पुल के समीप आमने सामने हुई भिड्त में कोटाम पंचायत की मुखिया अनीता देवी सहित दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में काशीटोली के अभिषेक उरांव शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार कोटाम मुखिया अनीता देवी अपने रिश्तेदार खरका भकुआकोना गांव के 31 वर्षीय अमित उरांव उर्फ टानू उरांव के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर गुमला से अपने घर जा रही थी। खरका की ओर से छोटा लोरो की ओर दूसरी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।
खरका गांव से पहले पुल के समीप दोनों मोटरसाइकिलों में सीधी भिड़त हो गयी। मुखिया अनीता देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। खरका पुल के समीप लगने वाले डेली र्मार्केट के लोगों ने शोर मचाना आरंभ किया। जिससे आस पास के लोग वहां जमा हो गए । लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पह़ुंचाया। उनमें से दो घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
इलाज के दौरान अभिषेक उरांव की मौत हो गई। घायलों में रितेश उरांव, अरविंद उरांव सनिया उरांव के नाम शामिल है। घायल अमित और रितेश को एंबुलेंस से रांची भेजा गया है। दुर्घटना में मारे गए मुखिया अनीता उरांव के पति बेलकुमार भगत पारा शिक्षक हैं। पत्नी की माैत से वे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला बीडीओ संध्या मुंडू, पंचायत सेवक सीताराम साहु और कई पंचायत के मुखिया सदर अस्पताल में जमा हो गए।
मुखिया और अभिषेक का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। इधर डीएसपी मुख्यालय प्राणरंजन के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों बाइकों के अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद दो घायल वहां से भागने का प्रयास किया जिनमें से एक को ग्रामीणोें ने पकड़ लिया। सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।