Move to Jagran APP

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस में फिर घमासान... राज्यसभा जाने पर टकराए बूढ़े-जवान... झामुमो ने नहीं खोले पत्ते

Jharkhand Rajya Sabha Elections कांग्रेस से कौन राज्‍यसभा जाएगा आलाकमान से जोर-आजमाइश चरम पर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और डा. अजय रेस में आगे चल रहे हैं। जबकि विधायकों के जत्थे के साथ बड़े मियां फुरकान दिल्‍ली पहुंचे हैं। सुबोधकांत ने भी जोर लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 06:30 AM (IST)
Jharkhand Rajya Sabha Elections: कांग्रेस से कौन राज्‍यसभा जाएगा, आलाकमान से जोर-आजमाइश चरम पर है।

रांची, राज्य ब्यूरो।  Jharkhand Rajya Sabha Elections राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पर दबाव बना रहे कांग्रेस की राजनीति अब दिल्ली शिफ्ट हो गई है। कांग्रेस की तरह से टिकट के दावेदार नेताओं के बीच जोर आजमाइश तेज हो गई है। सारी कवायद आलाकमान को रिझाने की है। राज्यसभा चुनाव के दावेदारों में जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा. अजय कुमार सबसे आगे बताए जाते हैं। डा. अजय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन बीच में उनके द्वारा कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में जाना एक बाधा बताया जा रहा है।

loksabha election banner

उधर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी टिकट के लिए जोर लगाया है। गुरुवार को उनके समर्थन में कांग्रेस के आठ विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। दो अन्य विधायक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे और पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस समूह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की भी अर्जी लगाई है। फुरकान अंसारी की पैरोकारी कर रहे मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वे स्वाभाविक पसंद हैं।

पिछली बार भी सारे विधायक उनके साथ थे। आलाकमान को इस संबंध में निर्णय लेना चाहिए। वे विधायकों के साथ अपनी बातें रखने के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी के मुताबिक पार्टी हित में सभी अपनी बातें आलाकमान के समक्ष रखेंगे। जो फैसला होगा, उन्हें मान्य होगा। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी दावेदारी ठोकी है।

इन तमाम सियासी हलचल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली की राह पकड़ी। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को भी दिल्ली आने के लिए कहा गया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नई दिल्ली मे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चर्चा के लिए वे दौरे पर हैं। प्रदेश प्रभारी संग मुलाकात में एक-दो जून को रांची में प्रस्तावित कार्यशाला पर चर्चा हुई है। राज्यसभा चुनाव के मसले पर उन्होंने कहा कि आलाकमान इसे लेकर निर्णय करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस को मौका मिलेगा।

झामुमो ने नहीं खोले पत्ते, 28 मई को अहम बैठक

राज्यसभा चुनाव समेत अन्य सांगठनिक मसलों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक 28 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास में होगी। इसमें तमाम वरीय नेता उपस्थित होंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय होगा कि मोर्चा का अपना उम्मीदवार होगा या नहीं। कांग्रेस को समर्थन देने के मसले पर भी नेताओं का मंतव्य लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.