विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: नथवाणी के नामांकन पर फंसा पेच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर भाजपा मुखर

Published: Wed, 10 Jun 2026 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2026 01:16 PM (IST)

झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित परिमल नथवाणी के नामांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच तकरार बढ़ गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. परिमल नथवाणी के राज्यसभा नामांकन पर विवाद जारी।

  2. कांग्रेस ने अधूरे शपथ पत्र पर आपत्ति जताई, प्रदर्शन किया।

  3. भाजपा ने गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

जागरण संवाददाता, रांची। Parimal Nathwani Rajyasabha Nomination: झारखंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच ठन गई है। बता दें कि बीते रोज स्क्रूटनी के दौरान परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र में विसंगतियां पाए जाने पर उनके नामांकन पत्र को होल्ड पर रख दिया गया था।

नथवाणी को आयोग की ओर से समय दिए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं विधायक बुधवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर एकजुट हुए। यहां कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी की जा रही है।

Ranchi News

वहीं दूसरी ओर विधानसभा के गेट के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर झारखंड की गठबंधन सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

Ranchi News 1

नथवाणी के शपथ पत्र पर कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जान बूझकर भाजपा का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि नथवाणी ने अधूरा नामांकन पत्र भरा है जिसे अस्वीकृत कर देना चाहिए।

कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इस संदर्भ में एक आवेदन भी दिया गया है। नथवाणी के शपथ पत्र को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शपथ पत्र में दो जगह अलग-अलग नाम लिखा है। ऐसे में विधानसभा में नथवाणी के नामांकन को रद करने को लेकर कांग्रेस सुबह से प्रदर्शन कर रही है।

Ranchi News

यह भी आरोप लगाया है कि (huf, हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली) से संबंधित फार्म को जमा ही नहीं किया गया है। प्रदर्शन कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रमा खलखो, सतीश पाल मुंजनी, आलोक दुबे आदि नेता मौजूद हैं।

बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा निर्वाचन आयोग- इरफान अंसारी

 

स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया है कि सलमान खुर्शीद को अंदर जाने से रोका गया है। बहस में शामिल नहीं हो सके सलमान खुर्शीद। सलमान खुर्शीद को रोके जाने पर मंत्री इरफान ने जताई कड़ी नाराजगी। उन्होंने कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा, निर्वाचन आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है।

कांग्रेस अपने विधायकों पर नहीं भरोसा- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। पहले कह रही थी कि दोनों सीटों पर जीत के लिए 56 विधायक हैं, अब हार देखकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन रद कराना चाहती है। यह उसकी गुंडागर्दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ले पूरे मामले का संज्ञान- आदित्य साहू

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा गेट पर रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी रोकनी चाहिए।

salman Khurshid

कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए प्रसिद्ध अधिवक्ता सलमान खुर्शीद पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उनकी अगवानी करने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा नेता

झारखंड विधानसभा के गेट के अंदर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के आमने-सामने बैठकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Bjp Congress Protest

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाम के फेर में फंसे परिमल नथवाणी, होल्ड पर रखा नामांकन; बैद्यनाथ राम और प्रणव झा का पर्चा सही