Jharkhand Rajya Sabha Chunav Result Live: टूट जाएंगा महागठबंधन? राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला धोखा
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों का रिजल्ट आ गया है। जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी विजयी घोषित हुए हैं।

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड से राज्यसभा (Jharkhand Rajya Sabha Election 20266) की सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी भी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया। चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत (100%) मतदान सुनिश्चित किया है।
