विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: इरफान अंसारी से मिलने कोलकाता पहुंचे सैकड़ों समर्थक, विधायक हो गए भावुक

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 01:31 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे आज कोलकाता पहुंच कर ...और पढ़ें

Jharkhand Politics: इरफान अंसारी से मिलने कोलकाता पहुंचे सैकड़ों समर्थक, विधायक हो गए भावुक।
Jharkhand Politics: इरफान अंसारी से मिलने कोलकाता पहुंचे सैकड़ों समर्थक, विधायक हो गए भावुक।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Politics झारखंड के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे आज कोलकाता पहुंच कर भेंट की और उनके हालचाल की जानकारी ली। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि हमारा विधायक निर्दोष है और हम गरीबों का मसीहा है। हम लोग विधायक जी को वापस जामताड़ा लेकर जाने के लिए आए हैं। जनता की अदालत से बड़ा कोई अदालत नहीं। जामताड़ा की जनता बखूबी समझ रही है कि कैसे विधायक जी को एक साजिश के तहत साजिश कर्ताओं द्वारा फसाया गया। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। विधायक जी के बिना पूरा क्षेत्र में सन्नाटा है। हम सभी को विधायक जी की कमी खल रही है। इसलिए हम सभी लोग कोलकाता आए हैं और विधायक जी को लेकर जाएंगे

भावुक हुए विधायक जी

महिलाओं की बात सुन विधायक इरफान अंसारी काफी भावुक हो गए और उन्होंने महिलाओं को काफी समझाने बुझाने के बाद बताया कि मामला न्यायालय में चल रहा है और मैं बहुत जल्द वापस जामताड़ा आ रहा हूं। आप लोग चिंता ना करें। मैं कोलकाता में रहकर भी क्षेत्र से लगातार संपर्क में हूं और हर दिन अपने क्षेत्र के लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्या का समाधान कर रहा हूं।

दुर्गा पूजा की दी शुभकामनाएं

आगे विधायक जी ने सभी महिलाओं को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए साड़ी भेंट की और सभी लोगों के साथ खाना खाया। काफी देर तक विधायक जी ने लोगों के साथ समय बिताया और क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हुए। आखिरकार सभी लोगों को समझा कर विधायक जी ने महिलाओं को जामताड़ा के लिए रवाना किया।

30 जुलाई को 50 लाख कैश के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों- इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को 30 जुलाई को हावड़ा जिले के पंचला में उनकी कार से लगभग 50 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।