विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sudesh Mahto AJSU: सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो समेत हजारों आजसू कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी

By Alok ShahiEdited By:
Published: Wed, 09 Mar 2022 05:21 AM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2022 05:23 AM (IST)

Sudesh Mahto AJSU स्‍थानीय नीति के मसले पर झारखंड विधानसभा का घेराव करने निकले पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो आजसू विधायक ...और पढ़ें

Sudesh Mahto AJSU: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर FIR दर्ज की गई है।
Sudesh Mahto AJSU: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर FIR दर्ज की गई है।

रांची, जासं। Sudesh Mahto AJSU झारखंड में स्थानीय नीति की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा का घेराव करने निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो सहित हजारों कार्यकर्ताओं पर रांची के नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधानसभा की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह मांडर बीडीओ सुलेमान अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इसमें बताया गया है कि सात मार्च को करीब 12:45 बजे अनुमंडल पदाधिकारी रांची द्वारा निर्देश दिया गया कि रिंग रोड दलादिली चौक के पास सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां दंडाधिकारी के रूप में उन्हें वहां भेजा गया। वे दल बल के साथ वहां पहुंचे तो देखा हजारों आजसू कार्यकर्ताओं का हुजूम विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। उन्हें रोकने पर सड़क में ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। आजसू कार्यकर्ताओं का हुजूम विधानसभा की ओर बढ़ने लगा। बार-बार पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट के समझाने के बावजूद वे नहीं माने।

बैरिकेडिंग व ट्रैफिक स्लाइडर तोड़कर हुजूम निकलने का आरोप

सड़क जाम कर तीन घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया। इससे आम जनता को परेशानी हुई। कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट से भी धक्का-मुक्की की। बैरिकेडिंग और ट्रैफिक स्लाइडर को तोड़ दिया। इसके बाद विधानसभा की ओर बड़ा हुजूम निकल गया। आजसू कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाला गया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किए हजारों की संख्या में भीड़ जुटाई गई। आजसू कार्यकता बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद लगभग 300 की संख्या में विधानसभा के 500 मीटर के दायरे तक पहुंच गए। जबकि अनुमंडल दंडाधिकारी रांची द्वारा विधानसभा परिसर से 750 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

इन्हें बनाया गया है आरोपित

इस विरोध प्रदर्शन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, हकीम अंसारी, मुजिबुल अंसारी सहित हजारों कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने व सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की प्राथमिकी नगड़ी थाने में दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

आइपीसी की धारा 143, 149, 341, 329, 186, 353 के तहत केस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।