विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के साथ पहली बार सदन आएगी BJP, हेमंत सरकार को घेरने का तैयार कर चुकी है खाका

By Dibyanshu KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 13 Dec 2023 07:05 PM (IST)

अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायक शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होंगी ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के साथ पहली बार सदन आएगी BJP। (फाइल फोटो)
नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के साथ पहली बार सदन आएगी BJP। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने को स्पीकर ने दी मान्यता।
  2. बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता रहते सदन में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया था।

दिव्यांशु, रांची। अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायक शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होंगे, तो भारतीय जनता पार्टी के पास इस सदन में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी है।

इससे पहले इस सदन में बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता थे, लेकिन उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिली थी। भाजपा इसे लेकर झामुमो सरकार पर भी आरोप लगाती रहती थी।

विधायी कार्यों में सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष नहीं रहने से कई बार भाजपा को विपरीत स्थितियों का भी सामना करना पड़ता था।

भाजपा के लिए यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष दोनों सदन के सदस्य हैं। ऐसे में संगठन और विधायक दोनों का समन्वय सरकार के विरोध में दिखेगा।

इन मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरेगी भाजपा

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकाने से मिले 350 करोड़ रुपए को लेकर भाजपा आइएनडीआइए गठबंधन पर लगातार प्रहार कर रही है। अब सदन में भी इस मुद्दे को भाजपा विधायक प्रमुखता से उठाएंगे।

ईडी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए समन और उनके नहीं जाने का मुद्दा भी सदन में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मे गुरुवार को कहा है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार का मुद्दा इतना बड़ा है कि इसे दबाने में पूरे गठबंधन को परेशानी होगी।

वरिष्ठ सदस्यों के साथ दिखेगा समन्वय

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के साथ भाजपा विधायक के तौर पर सीपी सिंह, बाबूलाल मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा विधायकों का उत्साह भी बढ़ा हुआ है। विधि व्यवस्था, रोजगार समेत अन्य कई मुद्दे भी हैं जिसपर भाजपा के अनुभवी विधायक सरकार से सवाल करेंगे।

यह भी पढ़ें: हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन आज से, ट्रेन के चालू होने से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को ढेरों फायदे

मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की को कार के अंदर खींच ले गए तीन बदमाश, कंबल से ढक जैसे-तैसे ले गए सूनसान जगह, फिर...