विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: बाबूलाल ने JMM पर BJP कार्यकर्ताओं को किडनैप करने का लगाया आरोप, कहा- डराकर जीतना चाहते हैं चुनाव

By Pradeep singhEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 03 Sep 2023 06:58 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जेएमएम पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जेएमएम पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाबूलाल मरांडी ने JMM पर BJP कार्यकर्ताओं को किडनैप करने का लगाया आरोप।
  2. डरा-धमकाकर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को प्रभावित करने का लगाया आरोप।

राज्य ब्यूरो, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। मरांडी ने कहा कि डराकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। डुमरी उपचुनाव में जनता में परिवर्तन की चाहत है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड को बंगाल बनाने की साजिश चल रही है। उपचुनाव के दिन किसी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।सरकार के इशारे पर प्रशासन एजेंट के रूप के काम कर रहा है। पुलिस सरकार का टूल बन चुकी है।

पुलिस महानिदेशक से कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि झामुमो के भोला सिंह और तपेश्वर सिंह ने जरीडीह में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया मथुरा सोरेन और जयप्रकाश मंडल का अपहरण कर लिया है। उन्होंने इस संबंध राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात कर अपहृत कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है।

भय का वातावरण बनाना चाहती है यह सरकार: बाबूलाल

बाबूलाल ने कहा कि नवाडीह में भाजपा कार्यकर्ता निर्मल महतो के निजी विद्यालय में ठहरे कार्यकर्ताओं को रात भर जांच के नाम पर बार-बार छापेमारी कर परेशान किया गया। महिलाओं को एनडीए को वोट करने पर राशन कार्ड रद्द कराने की धमकी दी जा रही है। सरकार भय का वातावरण बनाना चाहती है।

राज्य सरकार को बताया जिम्मेदार

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कहा कि कार्यकर्ता भी गड़बड़ियों को चुपचाप सहन नहीं करेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है। अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है, तो राज्य सरकार उसके लिए पूरी तरह जिम्मेवार होगी। प्रशासन भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित कराए। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी उपस्थित थे।