Move to Jagran APP

Jharkhand News: मिशन 2024 को देखते हुए बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा, दुमका से शुरू होगा अभियान

प्रदेश भाजपा ने राज्य स्तर पर संगठन की मजबूती के उपाय तेज कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को दुमका स्टेडियम में संताल परगना प्रमंडल की बैठक होगी।

By Pradeep singhEdited By: Mohit TripathiFri, 24 Mar 2023 12:24 AM (IST)
Jharkhand News: मिशन 2024 को देखते हुए बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा, दुमका से शुरू होगा अभियान
प्रदेश भाजपा की प्रमंडल स्तर पर सांगठनिक बैठक 24 से 27 मार्च तक, बैठक में शामिल होंगे प्रदेश के नेता।

राज्य ब्यूरो, रांची: प्रदेश भाजपा ने राज्य स्तर पर संगठन की मजबूती के उपाय तेज कर दिए हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने एवं सांगठनिक संरचना को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए 24 मार्च से 27 मार्च तक पार्टी की प्रमंडल स्तरीय सांगठनिक बैठक बुलाई गई है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को 11 बजे दोपहर से दुमका स्टेडियम में संताल परगना प्रमंडल की बैठक होगी। इसमें नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा शामिल होंगे।

25 मार्च को 11बजे पूर्वाह्न से पलामू प्रमंडल की बैठक दीनदयाल स्मृति सभागार मेदनीनगर में होगी। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।

कोल्हान प्रमंडल की बैठक 25 मार्च को तुलसी भवन, जमशेदपुर में होगी, जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश संबोधित करेंगे। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक हंस मंडप, बोकारो में होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू शामिल होंगे।

7 मार्च को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक,स्वर्णरेखा बैंक्वेट हाल, नगड़ी,रांची में आयोजित है, जिसमें कर्मवीर सिंह और बालमुकुंद सहाय शामिल होंगे।