झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 459 पुलिस कर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी सूची
रांची पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें जिले के कुल 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का स्थानांतरण किया गया ...और पढ़ें

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल।
HighLights
झारखंड पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल।
कुल 459 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया।
जागरण संवाददाता, रांची। पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले के कुल 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 261 पुरुष आरक्षी, 72 महिला आरक्षी और 126 हवलदार शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को उनके नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, ओपी, पिकेट और अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। वहीं, संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिसकर्मियों के नाम और नव पदस्थापन स्थल की पूरी सूची यहां देखें:





















