देखें इन 12 आतंकियों की तस्वीरें, पुलिस कर रही इनकी तलाश
Terrorist. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस के इनपुट पर 12 आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कर आम जनों से एहतियात बरतने और जानकारी देने की अपेक्षा रखी है।
रांची, राज्य ब्यूरो। देश के 12 आतंकियों की दिल्ली पुलिस को तलाश है। केंद्र से सभी राज्यों को इन आतंकियों की तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी जनहित में सभी तस्वीरें जारी की हैं। आम जनता से भी यह आग्रह किया गया है कि वे सूचना दें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।
ये हैं आतंकी, जिनकी तस्वीरें जारी की गई हैं
- अफीफ जैलानी उर्फ अफीफ हसन उर्फ बापा सादा : इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी। बैथूल अमन, आवास नंबर 45, बंदर रोड, भटकल, यूके। कर्नाटक। - अब्दुल कादिर सुल्तान : इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी। फातिमा मंजिल, आजाद स्ट्रीट, मगदूम कॉलोनी, भटकल। - मुफ्ती पतंगिया सुफियान अहमद भाई : अहमदाबाद, 1016, टिंबा पोल, पंचपति, कालुपुर, अहमदाबाद।
- मोहम्मद साजिद उर्फ बड़ा साजिद : फ्लैट नंबर 108, हाउस नंबर एल-18, बाटला हाउस, जामिया नगर, दिल्ली। स्थाई पता ग्राम-पोस्ट संजरपुर, आजमगढ़, यूपी। - मिर्जा सादाब बैग : फ्लैट नंबर 108, हाउस नंबर एल-18, बाटला हाउस, जामिया नगर, दिल्ली। स्थाई पता मोहल्ला राजा साहब का किला, सदर, आजमगढ़, यूपी।- डॉ. शहनवाज : संजरपुर, जिला आजमगढ़, यूपी। - मोहम्मद खालिद : संजरपुर, साराइमिर, तहसील निजामाबाद, आजमगढ़, यूपी।
- मोहसीन चौधरी : मनीषा अपार्टमेंट, फस्र्ट फ्लोर, कोंडवा, पुणे, महाराष्ट्र। - रंजीत सिंह उर्फ नीता : खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स। - परमजीत सिंह पंजवार : खालिस्तान कमांडो फोर्स।- प्रितम सिंह : डेटमैन, मालेर कोटला, संगरूर, पंजाब। - लखबीर सिंह रावड़े : आइएसवाईएफ।