Jharkhand: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वस्थ होने के लिए दो अक्टूबर को पारा शिक्षक करेंगे हवन
Jagarnath Mahto झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पारा शिक्षक दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हवन करेंगे। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ को देखते हुए यह निर्णय लिया।
रांची (राज्य ब्यूरो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पारा शिक्षक दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हवन करेंगे। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ को देखते हुए यह निर्णय लिया। इसके तहत दो अक्टूबर को प्रखंड एवं जिला स्तर पर शारीरिक दूरी के नियमाें का पालन करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, संजय दूबे, सिंटू सिंह ऋषिकेश पाठक ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तथा उनका इलाज रांची के रिम्स के कोविड अस्पताल में चल रहा है।