विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: शिक्षा मंत्री ने दिया 2 हजार का ऑफर, पारा शिक्षक 6 हजार मानदेय बढ़ाने पर अड़े; एक और बैठक बेनतीजा

Published: Thu, 15 Aug 2024 06:18 PM (IST)

Jharkhand Para Teachers झारखंड के शिक्षा मंत्री और सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई एक और बैठक ...और पढ़ें

पारा शिक्षक छह हजार मानदेय बढ़ाने पर अड़े, रक्षाबंधन के बाद होगी एक और बैठक। (सांकेतिक फोटो)
पारा शिक्षक छह हजार मानदेय बढ़ाने पर अड़े, रक्षाबंधन के बाद होगी एक और बैठक। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री ने दिया 2 हजार का ऑफर, पारा शिक्षक 6 हजार मानदेय बढ़ाने पर अड़े
  2. एक और बैठक रही बेनतीजा, सीएम की सहमति के बाद पारा शिक्षकों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ेगा

राज्य ब्यूरो, रांची। मानदेय वृद्धि को लेकर शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और विभागीय अधिकारियों की झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बुधवार को हुई एक और बैठक बेनतीजा रही।

बैठक में शिक्षा मंत्री प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय बढ़ाने को तैयार थे, लेकिन पारा शिक्षक नहीं माने।

पारा शिक्षक वेतनमान के समलुल्य मानेदय (लगभग छह हजार रुपये) बढ़ाने की मांग पर अड़े थे। अंत में तय हुआ कि रक्षाबंधन के बाद फिर से बैठक होगी और मानदेय बढ़ोतरी पर मंथन होगा।

बैठक में कहा गया कि पारा शिक्षकों का सेवाकाल 62 वर्ष करने पर मुख्यमंत्री की सहमति के बाद विचार किया जाएगा। आकलन परीक्षा से प्रभावित 5000 सहायक अध्यापक के त्रुटिपूर्ण उत्तर के अंक का निष्पादन करने के लिए शिक्षा मंत्री ने जैक अध्यक्ष से बात करने की बात कही।

चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि पर बनी सहमति

इसके अलावा, अनुकंपा में संशोधन करते हुए अनुबंध स्तरीय पदों पर पारा शिक्षकों के परिजनों को लाभ देने पर सहमति जताई गई। शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों के मानदेय में चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का प्रस्ताव अगली कैबिनेट से पारित किए जाने का आश्वासन भी मिला।

इन बाध्यताओं से मिलेगी मुक्ति

प्रतिवर्ष सेवा संपुष्टि की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी तथा जेटेट परीक्षा में सभी विषयों में उत्तीर्ण होने की बाध्यता समाप्त की जाएगी। इसके अलावा, कल्याण कोष में सेवानिवृत्त राशि, दुर्घटना बीमा, मेडिकल की सुविधा बहाल करने का विचार होगा।

यह भी सहमति बनी कि सेवा शर्त नियमावली 2021 में संशोधन कर सीटेट को जेटेट के समतुल्य लाभ दिया जाएगा।

बैठक में ये नेता व प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में विधायक सुदिव्य कुमार सोनु, विधायक नमन नक्सल कोंगाड़ी, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, जेईपीसी के एसपीडी आदित्य रंजन तथा झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की ओर से बिनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेश पाठक, सिद्दीक शेख, बिनोद तिवारी, प्रद्युमन कुमार सिंह, विकास कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Sachivalaya Vacancy 2024: झारखंड सचिवालय में निकली बंपर भर्ती, 6 सितंबर से भरे जाएंगे फार्म

रांची में खुलेगा CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, झारखंड के छात्रों-अभिभावकों को नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर