विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Sachivalaya Vacancy 2024: झारखंड सचिवालय में निकली बंपर भर्ती, 6 सितंबर से भरे जाएंगे फार्म

Published: Thu, 15 Aug 2024 01:14 PM (IST)

Jharkhand Govrnment Jobs 2024 झारखंड में बेरोजगार लड़के-लड़कियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके तहत सचिवालय में बंपर ...और पढ़ें

झारखंड सचिवालय में सरकारी नौकरी (जागरण फोटो)
झारखंड सचिवालय में सरकारी नौकरी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. झारखंड सचिवालय में निकली वैकेंसी
  2. बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए मौका
  3. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाएगी परीक्षा

राज्य ब्यूरो, जागरण। Jharkhand Sachivalaya Jobs 2024:  झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा के तहत 455 आशुलिपिकों की नियुक्ति होगी। इनमें 454 नियमित तथा एक बैकलाग पद सम्मिलित हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड आशुलिपिक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा।

आयोग ने बुधवार को इसका विज्ञापन जारी कर दिया। इसके तहत इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छह सितंबर से पांच अक्टूबर तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। किए जानेवाले आनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन सात से 10 अक्टूबर तक होगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संबंधित कौशल योग्यता के साथ-साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

यह प्रतियोगिता परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कौशल जांच परीक्षा होगी। यह परीक्षा अर्हक प्रकृति की होगी। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो कंप्यूटर आधारित या ओएमआर शीट आधारित होगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेधा सूची तैयार होगी। 

किस श्रेणी में कितने पद (नियमित नियुक्ति)

अनारक्षित : 182

एसटी : 118

एससी : 45

अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 37

पिछड़ा वर्ग : 27

आर्थिक रूप से कमजोर : 45

ये भी पढ़ें

Jharkhand Jobs: झारखंड में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सिपाहियों की भी होगी भर्ती; CM चंपई सोरेन का बड़ा एलान

Jharkhand Forest Ranger Vacancy: झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, 30 अगस्त तक भरा जा सकता है फॉर्म