विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Panchayat Chunav Result: पलामू में वोटों की गिनती जारी... 2155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...जानिए- कौन जीता-कौन हारा

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Sun, 22 May 2022 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 02:00 PM (IST)

Jharkhand Panchayat Election Result 2022 झारखंड के पलामू में आज रविवार सुबह से ही पांच प्रखंडों के वोटों की गिनती ...और पढ़ें

Jharkhand Panchayat Chunav Result: पलामू में वोटों की गिनती जारी... 2155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...पांच प्रखंडों का देखिए परिणाम
Jharkhand Panchayat Chunav Result: पलामू में वोटों की गिनती जारी... 2155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला...पांच प्रखंडों का देखिए परिणाम

जानिए, कहां से कौन किस पद के लिए जीता

  • पलामू के पाटन प्रखंड की केलहार के पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी देवी चुनी गई हैं।
  • पलामू के पाटन प्रखंड की केलहार पंचायत के लिए जयनुल सिदिकी मुखिया चुने गए हैं।
  • पलामू के पंडवा प्रखंड की छेछउरी पंचायत से चंद्रावती देवी पंचायत समिति सदस्य चुनी गई हैं।

मेदिनीनगर (पलामू), जागरण संवाददाता। झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 मई को पड़े वोटों की गिनती पलामू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। मेदिनीनगर के बैरिया और छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर स्थित वज्रगृह में मतपेटियों का भंडारण किया गया था। रविवार सुबह 8:00 बजे प्रत्याशियों की उपस्थिति में वज्रगृह का सील तोड़ा गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। 10:00 बजे के बाद परिणाम आने लगेंगे। 70 पंचायतों के वोटों की गिनती हो रही है। गिनती पूरी होने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

जानिए, किस पद के लिए कितने प्रत्याशी थे मैदान में

पलामू जिले के पांच प्रखडों में दूसरे चरण के हुए मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से छतरपुर हाई स्कूल परिसर व स्थानीय बैरिया स्थित बाजार समिति परिसर में वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के साथ ही कुल 2155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इस चरण में जिला परिषद के 51, मुखिया के 515, पंचायत समिति सदस्य के 355 और वार्ड सदस्य के 1234 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले ही वार्ड सदस्य के 331 व पंसस के एक प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

पांच प्रखंडों में 19 मई को मतदान हुआ था

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पलामू के पांच प्रखंडों में 19 मई को मतदान हुआ था। स्थानीय बैरिया बाजार समिति स्थित मतदान केंद्र में रविवार 8 बजे से पाटन, पंडवा व नावा बाजार प्रखंडों के वोटों की गिनती हो रही है। इसी तरह छतरपुर में छतरपुर सहित नौडीहा बाजार प्रखंड में प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों की गिनती की जाएगी। पाटन प्रखंड क्षेत्र में पड़े मतों की गणना के लिए 20 टेबल बनाए स्थापित किए हैं। वहीं नावाजार के लिए 15, पंडवा के लिए 14, नौडिहा बाजार के लिए 13 व छतरपुर प्रखंड के लिए 18 टेबल स्थपित किए गए हैं।

हर दिन पांच चक्र गिनती हाेने की संभावना

प्रत्येक दिन पांच चक्र तक गिनती हो सकती है। इसे लेकर दूसरे चरण की मतगणनना प्रक्रिया समाप्त होने तीन दिन से अधिक लग सकते है। जानकारी के अनुसार गिनती में सर्वप्रथम रंगों के हिसाब से मतपत्रों को अलग किया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्याशियों को मिले कुल मतों का 50-50 का बंडल बनाया जाएगा। बताया जाता है कि वार्ड सदस्यों के पद के लिए वोटों की गिनती कर विजय का प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मतगणना को लेकर किए गए व्यवस्था के तहत प्रत्याशी या उनके अभिकर्ताओं को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दे दी गई है।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गयी है। वहीं सुरक्षा बलों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है। साथ ही काउंटिंग सुरपरवाइजर, काउंटिंग सुपरवाइजर व मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।