Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result: दूसरे चरण का परिणाम: कहीं पत्नी तो कहीं पति संभालेंगे पंचायत की सरकार

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में दूसरे चरण के परिणाम में कई फेरबदल हुए हैं। कहीं पति की विरासत अब पत्नी के हाथों में आ गई है तो कहीं पत्नी की जगह पति।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:11 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 08:13 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विजयी प्रत्याशी।

बेड़ो, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के परिणाम में इस बार कई फेरबदल हुए हैं। आरक्षण को लेकर इस तरह के बदलाव देखने को मिला है। कहीं पति की विरासत अब पत्नी के हाथों में आ गई है, तो कहीं पत्नी की जगह पति को पंचायत की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला है। बेड़ो प्रखंड के टेरो, मुरतो हरिहरपुर जामटोली व ईंटा पंचायतों में ऐसा फेरबदल हुआ है। टेरो पंचायत में पहले पत्नी सुशीला तिर्की मुखिया थीं। इस बार उनके पति पंचु उरांव ने मुखिया पद पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

loksabha election banner

मुरतो पंचायत से निर्वतमान मुखिया नेल्सन कुजूर की पत्नी सुनीता सोरेंग ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हरिहरपुर जामटोली पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुनील कच्छप की पत्नी लक्ष्मी कोया ने जीत हासिल किया है। वहीं ईंटा पंचायत से निवर्तमान मुखिया की पत्नी अनिता बाड़ा ने मुखिया पद पर कब्जा जमाया है।

ये तीनों पंचायत पूर्व के चुनाव में महिला के लिए आरक्षित थी। इस बार इन तीनों को सामान्य सीट कर दिया गया था। इस कारण तीनों निवर्तमान मुखिया के पत्नी चुनाव मैदान में उतरे थे। पति के स्थान पर वह चुनाव लड़ीं और विजयी हुईं।

कोई पत्नी तो कोई पति के कार्य को बढ़ाएंगे आगे

मुरतो पंचायत की मुखिया चुनी गईं सुनीता सोरेंग ने कहा कि वह अपने पति के अधूरे कामों को पूरा करेंगी। वह पति से भी बेहतर काम करने का प्रयास करेंगी और जनता को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगी। टेरो के मुखिया पंचु उरांव ने कहा कि इसके पूर्व उनकी पत्नी यहां से मुखिया थीं। उन्होंने काफी काम किया है। जो काम पूरा नहीं हुआ है उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ईंटा पंचायत की मुखिया अनिता बड़ा ने कहा कि पति के कामों को आगे बढ़ाएंगे। पति के कार्यकाल में अगर कहीं कोई कमी रही है तो उसे पूरा कर और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

लापुंग के बोकरोंदा पंचायत से पति बने पंचायत समिति सदस्य व पत्नी बनी मुखिया

बेड़ो: लापुंग प्रखंड के बोकरोंदा पंचायत से पति बने पंचायत समिति सदस्य व पत्नी बनी मुखिया है। बोकरोंदा पंचायत से विश्वनाथ मुंडा पंचायत समिति सदस्य पद से पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। वही पत्नी सरोज मुंडा बोकरोंदा पंचायत से मुखिया पद पर विजयी हुई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी विश्वनाथ मुंडा लापुंग प्रखंड के प्रमुख रह चुके है।

रीना इटकी से बनी जिला परिषद सदस्य

इटकी: इटकी प्रखंड के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य रीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नाजिया परवीन को 2911 वोटों से पराजित कर विजयी हुई। रीना देवी को 9345, नाजिया परवीन को 6457, जन्नतुल फिरदौस को 2343, संजू उरांव को 2204, पूनम देवी को 1968, सुखमणि तिग्गा को 1515 व सितारा खातून को 1039 मत मिले हैं।

इधर प्रखंड के मुखिया पद में इटकी पूर्वी से रीता देवी, इटकी पश्चिमी से निर्मला भेंगरा, मलटी से लखन उरांव,कुंदी से फ्रांसिस्का केरकेट्टा, रानीखटंगा से राजन किस्पोट्टा, गढगांव से रजनी उरांव, कुल्ली से विनय उरांव व चिनारो पुरियो से अनिता उरांव विजयी घोषित किये गये हैं।

पंचायत समिति सदस्य में इटकी पश्चिमी से परवेज आलम उर्फ राजा, इटकी पूर्वी से गजाला फिरदौस, मलटी से सुल्ताना परवीन, कुंदी से किरण उरांव, कुरगी एक से आसफा नाज व कुरगी दो से सुनीता कुजूर घोषित किये गये। गढगांव पंचायत समिति सदस्य व 80 वार्ड सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध विजयी घोषित किये जा चुके हैं। 18 वार्ड सदस्यों का परिणाम भी जारी किया गया है। अपरिहार्य कारणों से इटकी पश्चिमी का एक वार्ड खाली रह गया है।

पुरुषों के सीट पर भी महिला प्रत्याशियों ने जमाया कब्जा

लापुंग। लापुंग प्रखंड क्षेत्र से झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में विजेता प्रत्याशियों व उसके समर्थकों ने जश्न मनाया जिसमें विजेता प्रत्याशियों में डाड़ी पंचायत से सुमिला मिंज , सापुकेरा से सविता उरांव, ककरिया से बिरसमनी देवी, लतरातु पंचायत से अलका तिर्की बोकरोंदा पंचायत से सरोज मुन्डा, महुगांव पंचायत से मेरी बारला, दानीकेरा पंचायत से धुचला मुंडा देवगांव पंचायत से दुर्गा उरांव हुलसु पंचायत से मनोज होरो, दोलैचा पंचायत से मालती रानी केरकेट्टा ने जीत हासिल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.