Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav Result: हारे प्रत्याशी को कैसे बना दिया मुखिया... आरओ पर गंभीर आरोप, देर रात तक लोगों ने जमकर काटा बवाल

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड में पलामू के छतरपुर प्रखंड के मुखिया चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) पर गंभीर आरोप लगाा है। आरोप है कि उन्होंने हारे प्रत्याशी को मुखिया कैसे बना दिया। इसको लेकर लोगों ने देर रात तक जमकर बवाल काटा। पूरा मामला जानिए...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 12:55 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav Result: हारे प्रत्याशी को कैसे बना दिया मुखिया... आरओ पर गंभीर आरोप, देर रात तक लोगों ने जमकर काटा बवाल
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: पलामू में आरओ पर गंभीर आरोप, लोगों ने जमकर काटा बवाल

छतरपुर (पलामू), संसू। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड के पलामू में छतरपुर प्रखंड के मुखिया चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी मुदस्सर नजर मंसूरी पर गंभीर आरोप लगाा है। मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी ने चुनाव जीतने के बाद भी प्रणाम पत्र नहीं देने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरओ ने पैसा लेकर पूनम जायसवाल को मुखिया निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया है। इस आरोप से आरओ ने इन्कार करते हुए कहा कि जो मतगणना से संतुष्ट नहीं हैं, वे न्यायालय जा सकते हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर मंगलवार की देर रात छतरपुर के उच्च विद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। मंजू देवी के समर्थकों ने नारेबाजी की और आरओ को देर रात तक घेर कर रखा।

loksabha election banner

पहले मतगणना में जीती मंजू देवी, फिर पूनम जायसवाल

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड की डाली पंचायत से मुखीया उम्मीदवार मंजू देवी, पति राजकुमार सिंह ने छतरपुर के अंचलाधिकारी सह आरओ मुदस्सर नजर मंसूरी पर आरोप लगाया कि उनकी पंचायत के वोटों की मतगणना के बाद वे 49 मतों से चुनाव जीत गयी थी। आरओ के द्वारा कहा गया कि एक घंटे बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। लगभग पांच घंटे बीत जाने के बाद उनकी प्रतिद्विंद्वी प्रत्याशी पूनम जायसवाल (पति कौशल किशोर जायसवाल) को विजयी घोषित कर दिया गया। घोषणा के बाद मंजू देवी आवाक रह गई। उन्होंने दोबारा गिनती की मांग की। आरओ ने दोबारा गिनती करने से मना दिया।

आरओ के विरुद्ध गांव के लोगों ने की नारेबाजी

मंजू ने आरोप लगाया कि वह चुनाव जीती हैं। आरओ ने अपना जमीर बेच कर पूनम को निर्वाची होने का प्रमाण पत्र दे दिया। पूनम को मुखिया का प्रमाण पत्र मिलने के बाद बड़ी संख्या में डाली गांव से लोग उच्च विद्यालय के गेट पर पहुंच जाम कर दिया। आरओ के विरुद्ध नारेबाजी की। जाम और नारेबाजी के कारण रात 11 बजे तक आरओ और निर्वाचित मुखिया पूनम जायसवाल समेत सारे कर्मी अंदर फंसे रहे। बाद में डीएसपी अजय कुमार ने लोगो को बाहर निकाला। आरओ मुदस्सर नजर मंसूरी ने सारे आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि जो गिनती से संतुष्ट नही है वे न्यायालय जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.