Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रामगढ़ के दो प्रखंडों में तीसरे चरण में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के तहत रामगढ़ प्रखंड के दो प्रखंडों में तीसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया। रामगढ़ जिले के पतरातु व रामगढ़ प्रखंड में मतदान हो रहा है। कुल 567 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 08:52 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 01:55 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting: रामगढ़ के दो प्रखंडों में मतदान जारी

रामगढ़ के दो प्रखंडों में 11 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत...

loksabha election banner
  • रामगढ़ प्रखंड - 39.20%
  • पतरातू प्रखंड - 31.15%

रामगढ़ के दो प्रखंडों में 1 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत...

  • रामगढ़ प्रखंड - 62.33%
  • पतरातू प्रखंड - 41.44%

रामगढ़, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के तहत रामगढ़ प्रखंड के दो प्रखंडों में मंगलवार की सुबह से तीसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया। रामगढ़ जिले के पतरातु व रामगढ़ प्रखंड में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर साढ़े छह बजे से ही मतदाता कतार में लगना शुरू कर दिए थे। सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। रामगढ़ व पतरातु प्रखंड में 567 पदों के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इनमें जिला परिषद के पांच पद, पंचायत समिति सदस्य के 47, मुखिया के 45 तथा वार्ड सदस्य के 470 पद शामिल है। तीसरे चरण में कुल एक लाख 70 हजार 272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 098 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 81 हजार 174 है। वहीं रामगढ़ जिले से सटे हजारीबाग जिले के दाड़ी प्रखंड में भी सुबह से मतदान शुरू हो गया है। 

रामगढ़ में चल रहे तीसरे चरण के मतदान के लिए लोग सुबह से ही वोटिंग के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। दिव्यांग महिला अपने मतों का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच चुकी है।

दिव्यांग महिला पहुंची मतदान केंद्र।

रामगढ़ के मतदान केंद्र पर लोग अपने मतों का प्रयोग करने के लिए कतार में लगे है। अपनी- अपनी बारी का इंतजार कर वोटिंग के लिए जा रहे है।

मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता।

रामगढ़ में राजनीतिक समर्थक व उम्मीदवार भी अपने मतों का प्रयोग करते दिखें। रामगढ़ सदर क्षेत्र से आजसू समर्थित जिला परिषद पद के उम्मीदवार धनेश्वर महतो उर्फ डीएम ने बूथ संख्या 113 पर पहुचकर अपना वोट डाला।

मतदान के बाद उम्मीदवार धनेश्वर महतो।

रामगढ़ में भ्रमण पर निकलने से पहले प्रत्याशियों ने डाले वोट

झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शामिल रामगढ़ जिले के दो प्रखंडों में मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने में बाधा न आए इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने सबसे पहले मतदान किया। अधिकतर प्रत्याशी विधि-विधान से पूजा पाठ और ईष्ट को सिर झुकाने के बाद ही वोट डालने बूथ पर पहुंचे। और अपना मतदान किया। रामगढ़ सदर क्षेत्र से आजसू समर्थित जिला परिषद पद के उम्मीदवार धनेश्वर महतो उर्फ डीएम मंगलवार की सुबह 7:10 बजे बूथ संख्या 09 पर पहुचकर वोट डाला। वोट डालने के बाद बाहर निकलकर जीप सदस्य ने प्रसन्‍न मुद्रा में अपनी उंगली पर लगी स्‍याही दिखाई। साथ ही उन्‍होंने लोगों से पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि मतदान के जरिये ही आप सही गांव की सरकार चुन सकते हैं। इसलिए अधिक से अधिक संख्‍या में वोट करें। इसी कुंदरू कला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी किशुनराम मुंडा भी पत्नी निवर्तमान मुखिया शीला देवी के साथ सात बजे बूथ पहुंचे और मतदान किया।

प्रत्याशियों ने पहले किया मतदान, फिर घूमे बूथ-बूथ

सभी पदों के प्रत्याशियों ने पहले मतदान किया। फिर क्षेत्र में बूथ-बूथ घूमे व मतदाताओं को मन को टटोला। जन प्रतिनिधियों ने भी मतदान करने के बाद बूथों पर जायजा लेते रहे। सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतार बूथों पर लगनी शुरू हो गई। हलांकि धूप व गर्मी के कारण अधिकांश बूथों पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत धीमा रहा।

कुंदरू कला में महिला मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतार

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। गांव की सरकार चुनने में महिलाओं का उत्साह देखने लायक है। सुबह से ही मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की कतार लगी है।

कुंदरू कला पंचायत चुनाव में युवाओं ने किया मतदान

पंचायत चुनाव में खुल कर अपने मतों का प्रयोग कर पाना लोगों के लिए बड़ी मुश्किल काम होता है। प्रत्याशी व मतदाता सभी एक दूसरे के बीच के रहने वाले होते हैं। ऐसे में किसे वोट करें और किसे ना करें असमंजस की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में इस बार के पंचायत चुनाव में दर्जनों युवक- युवतियां निर्भिक रूप से पहली बार अपने मतों का प्रयोग किया।

पतरातू प्रखंड में सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत हुआ मतदान

झारखंड त्रिस्तरीय चुनाव के माध्यम से गांव की सरकार चुनने को मतदाता बेताब दिख रहे हैं। भुरकुंडा कोयलांचल, सयाल कोयलांचल, भदानीनगर, बासल, सेंट्रल सौंदा समेत पतरातू प्रखंड के 430 बूथों पर तय समय प्रातः सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। जानकारी के अनुसार शुरूआती दो घंटे मे सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वोट डालने के लिए मतदाता तय समय से पहले से ही कतारबद्ध हो गए थे। मतदाताओं का उत्साह चरम पर था। बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मतपत्र दिया जा रहा है। क्षेत्र के बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं को चार बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं। हालांकि जहां पर वार्ड सदस्य का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है, वहां पर तीन मतपत्र दिए जा रहे हैं। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

जबकि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 में केवल मतदान नही हो रहा है। कई जगहों पर आदर्श बूथ भी बनाया गया है। जहां वोट डालने पहुंच रहे मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा है। चुनाव के दौरान विधि व्यस्था को लेकर पतरातू सीडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, बीडीओ देवदत्त पाठक, सीओ शिवशंकर पांडेय समेत विभिन थानों की पुलिस लगातार बूथों पर पहुंच रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.