Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: पलामू में मौसम के साथ देने से मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने के आसार

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत आज तीसरे चरण में पलामू के 5 प्रखंडों में मतदान चल रहा है। मौसम के साथ देने से मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में मतदान प्रतिशत के बढ़ने के आसार है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 02:23 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting: पलामू के 5 प्रखंडों में मतदान जारी

पलामू के विभिन्न प्रखंडों में 9 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत

loksabha election banner
  • मनातू- 23.76%
  • तरहंसी- 21.04%
  • नीलांबर-पीतांबरपुर(लेस्लीगंज)-16.74
  • सतबरवा- 19.40%
  • पांकी- 19.64%

कुल: 19.62 प्रतिशत

पलामू के विभिन्न प्रखंडों में 11 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत

  • मनातू- 47.54%
  • तरहंसी- 46.04%
  • नीलांबर-पीतांबरपुर(लेस्लीगंज)- 34.39%
  • सतबरवा- 43.82%
  • पांकी- 49.43%

कुल: 44.48 प्रतिशत

पलामू के विभिन्न प्रखंडों में 1 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत

  • मनातू- 60.51%
  • तरहंसी -64.26%
  • नीलांबर-पीतांबरपुर(लेस्लीगंज)- 61.51%
  • सतबरवा- 63.58%
  • पांकी- 63.27%

कुल: 62.83 प्रतिशत

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Pase 3 Voting झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत पलामू के 5 प्रखंडों में मतदान चल रहा है। मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और 3 बजे तक चलेगा। मनातू, पांकी सतबरवा, तरहसी और नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी है। महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। मौसम भी साथ दे रहा है। सोमवार को बारिश होने के कारण तापमान में कमी आई है। पिछले दो चरण के मतदान के दौरान तापमान 45 डिग्री के आसपास था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मौसम ठीक होने के कारण अधिक से अधिक संख्या में मतदाता घर से निकलेंगे और वोटिंग का प्रतिशत बढ़ेगा।

लेस्लीगंज में मतदान के लिए बूथ पर कतारबद्ध महिलाएं।

बता दें कि पंचायत चुनाव 2022 के तहत पलामू जिले में तीसरे चरण में पांच प्रखंडों में 911 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। यहां कुल तीन लाख 30 हजार 747 मतदाता 2261 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। तीसरे चरण में मनातू, तरहसी, पांकी, नीलांबर-पीतांबरपुर व सतबरवा प्रखंडों में वोट डाले जाने है। इस चरण में 71 मुखिया पद के लिए 463 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य पद के 89 पदों के लिए 377, जिला परिषद सदस्य के नौ पदों के लिए 54 व वार्ड सदस्यों के 556 पदों के लिए 1367 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

सोमवार को सदर मेदिनीनगर के बैरिया स्थित डिस्पैच केंद्र से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी 911 पोलिंग पार्टियां अपने कलस्टरों के लिए रवाना हुए। पूर्व आवंटित कलस्टरों पर रात गुजारने के बाद सुबह सात बजे से पहले बूथों पर मतदान कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया। मतदान कार्य दिन के तीन बजे तक चलेगा। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को बैरिया स्थित ब्रजगृह में जमा कराया जाएगा।

पांकी प्रखंड में है सर्वाधिक मतदाता

जिले में तीसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में पांकी प्रखंड में सबसे अधिक 1.57 लाख मतदाता है। इसी तरह नीलांबर-पीतांबरपुर मे एक लाख 222, तरहसी में 81 हजार 207, सतबरवा में 66 हजार 417 व सतबरवा में 66 हजार 417 मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.