Jharkhand Panchayat Chunav Result: सिमडेगा में प्रथम चरण में हुए वोटिंग की मतगणना जारी, विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए सिमडेगा में प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। चार प्रखंड के लिए आज मतगणना की जा रही है। रिजल्ट पर 131 प्रत्यशियों की नजर टिकी है। विजेता प्रत्याशी की लिस्ट देखें...
सिमडेगा में मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी की लिस्ट, देखें...
प्रथम चरण के जिला परिषद विजेता प्रत्याशी का परिणाम।
-कुरडेग
- अनिता टोपनो- 647
- बसंती खाखा- 339
- मंजूसा तिर्की- 1629
- सोनी पैकरा - 1034
-केरसई
- प्रेमा बाड़ा- 1272
- रेशमी- 430
- विनीता मिंज- 662
- सुभद्रा- 970
-पाकरटांड़
- जोसीमा- 1657
- आइरीन- 1354
- वासुदेव - 206
- विशाल- 268
- अनिल- 36
-बोलबा
- अनिता सोरेंग- 1842
- अंजोरम खलखो- 707
- पूषा तिर्की- 914
सिमडेगा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए सिमडेगा में प्रथम चरण की मतगणना का कार्य 8 बजे शुरू हुआ। चार प्रखंड के लिए आज मतगणना की जा रही है। चारों प्रखंड के लिए अलग-अलग हाल में मतगणना कार्य किया जा रहा है। पहले राउंड में सभी प्रखंड के 1 से 16 तक बूथों के मत की गिनती की जा रही है।
डीसी आर रॉनीटा व एसपी सौरभ खुद सारे मतगणना कार्य की मानिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मत पेटी से विभिन्न पदों के लिए डाले गए मतपत्र के छटनी का कार्य चल रहा है।
इधर मतगणना परिणाम को लेकर प्रत्याशी व समर्थकों में उत्सुकता एवं उत्साह बना हुआ है। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशी व उनके समर्थक जमे हुए हैं।
कुल 131 पदों के लिए निर्वाचित होंगे प्रतिनिधि
विदित को प्रथम चरण के चुनाव में कुल 131 पदों के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित होंगे। जिनमें जिला परिषद सदस्य के 4, मुखिया के 26, पंचायत समिति सदस्य के 21 एवं वार्ड सदस्य के 80 पद शामिल हैं। प्रथम चरण में कुल 26 पंचायतों में चुनाव हुए हैं। जिनमे वार्ड सदस्य के 230 तथा पंचायत समिति सदस्य के 11 प्रत्याशी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें पूर्व में ही प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है।