Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रांची के 5 प्रखंडों में वोटिंग की स्थिति सामान्य, बैसाखी के सहारे वोट देने पहुंचे मतदाता
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए रांची के 5 प्रखंडों में जारी है। सुबह 9 बजे तक रांची जिले के 5 प्रखंडों में 20 दशमलव 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर वोटिंग की स्थिति सामान्य दिख रही है।
रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले रांची के समाहरणालय में बने कंट्रोल रूम में गतिविधि बढ़ गई। सुबह से अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना या हंगामे की सूचना नहीं आई। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी काके, बेड़ो, लापुंग, नगड़ी व इटकी की चुनाव की रिपोर्ट लेते रहे।
कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी मंगवा रहे हैं रिपोर्ट
डीपीआरओ के अनुसार रिपोर्ट के लिए कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी प्रखंडों से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। सुबह के समय ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। पूरी मतदान प्रक्रिया की पोलिंग स्क्रीन पर जारी होती रहेगी। कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर सभी प्रखंडों से रिपोर्ट डिस्पले है।
फोन कॉल पर सूचनाएं भी आती रही
फोन काल पर कंट्रोल रूम को लगातार सूचनाएं दी जाती रही। अलग-अलग बूथों में हर तरह की जानकारी ली जा रही है। जिस पर कंट्रोल रूम के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को सूचना देकर समन्वय की जाती रही।
रांची के विभिन्न प्रखंडों के सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
- कांके - 18.94%
- बेड़ो - 21.89%
- इटकी - 19.00%
- नगड़ी - 21.46%
- लापुंग - 21.22%
कुल- 20.50 प्रतिशत
रांची के विभिन्न प्रखंडों के सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
- कांके - 39.00%
- बेड़ो - 38.94%
- इटकी - 39.00%
- नगड़ी - 41.20%
- लापुंग - 40.90
खेलगांव और विकास इलाके में मतदान करने के लिए सुबह से जागरूक दिखे लोग
खेलगांव और विकास के इलाकों में गुरुवार की सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए जागरूक दिखे। इन इलाकों में लोग घंटो लाइन में खड़े होकर अपना वोट दिया। लेकिन बीआईटी और नेवरी इलाके में सुबह के वक्त कम लोग अपने घरों से बाहर निकले। दस बजे के बाद कुछ कुछ इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकले और मतदान किया। सुबह के वक्त में सबसे अधिक सैनिक कालोनी में लोगों ने मतदान किया। इन इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सदर डीएसपी और थानेदार पूरे इलाके में घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा लिया। मतदान केंद्र के बाहर बेवजह खड़े हुए लोगों को हटाया गया। सदर डीएसपी ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना पर तुरंत 100 डायल को सूचना दें। मतदान केंद्र के बाहर प्रर्याप्त मात्रा में जवानों को तैनात किया गया है। कुछ इलाकों में सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। विकास इलाके में स्थित मतदान केंद्र में सुबह के वक्त महिलाओं ने ज्यादा संख्या में मतदान किया। कई बुजूर्ग महिलाओं को गाड़ियों में बैठाकर लाया गया।
बैसाखी के सहारे पहुंचे मतदाता
वहीं मो. शमीम कांके प्रखंड के बूथ नंबर 3 और 4 दक्षिणी पंचायत भवन में बैसाखी के सहारे मतदातन करने के लिए पहुंचे। मो शमीम बोले हर हाल में मतदान करना जरूरी है।
बैसाखी के सहारे पहुंचे मतदाता।