Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रामगढ़ के मांडू प्रखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण का मतदान रामगढ़ जिले के एक प्रखंड मांडू में जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 02:06 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रामगढ़ के मांडू प्रखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting: रामगढ़ में मतदान जारी, मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार

रामगढ़ के मांडू प्रखंड में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

loksabha election banner
  • मांडू प्रखंड- 13 प्रतिशत

रामगढ़ के मांडू प्रखंड में सुबह 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

  • मांडू प्रखंड- 51.08 प्रतिशत

रामगढ़, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड में रामगढ़ जिले के एक प्रखंड मांडू में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार की सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गया। रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड तथा पतरातु प्रखंड से सटे हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाता कतार में लगने लगे थे। सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रहा है।

मतदान के लिए कतार में महिला मतदाता।

बता दें कि 509 पदों के लिए मांडू प्रखंड में मतदान हो रहा है। प्रखंड के 426 मतदान केंद्रों सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। मांडू प्रखंड के छोटका चुंबा बूथ पर वोट देने के लिए सुबह होते ही वाहनों की लंबी कतार लगी है।

उरीमारी में 11 बजे तक 45 प्रतिशत हुआ मतदान

त्रिस्तरीय चुनाव के माध्यम से गांव की सरकार चुनने को मतदाता बेताब दिख रहे हैं। मतदान के चौथे और अंतिम चरण मे शुक्रवार को बडकागांव प्रखंड मे वोट डाले जा रहे है। इसी क्रम मे उरीमारी के तीन पंचायतो उरीमारी, पोटंगा और गरसुलला पंचायत मे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। इन तीनो पंचायत मे कुल 35 बूथ है। इसमे 25 अतिसंवेदनशील और 10 संवेदनशील बूथ है। सभी बूथों पर तय समय प्रातः सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। तीनो पंचायतो मे कुल 13200 मतदाता है। जानकारी के अनुसार शुरूआती चार घंटे मे सुबह 11 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उरीमारी में कतार में खड़ी महिला मतदाता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.