Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: पलामू के पांच प्रखंडों में अंतिम चरण में हो रहा पोलिंग, सुबह-सुबह मतदान में महिलाएं आगे

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और अंतिम चरण के लिए पलामू के पांच प्रखंडों में मतदान जारी है। सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 01:11 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: पलामू के पांच प्रखंडों में अंतिम चरण में हो रहा पोलिंग, सुबह-सुबह मतदान में महिलाएं आगे
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting: पलामू के पांच प्रखंडों में अंतिम चरण में हो रहा पोलिंग

पलामू के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

loksabha election banner
  • पांडु- 20.05%
  • विश्रामपुर- 19.02%
  • चैनपुर -23.50
  • रामगढ- 24.02%
  • मेदिनीनगर- 23.04%

कुल- 22.15%

पलामू के विभिन्न प्रखंडों में सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

  • पांडु- 45.37%
  • विश्रामपुर- 41.86%
  • चैनपुर- 50.57%
  • रामगढ- 53.19%
  • मेदिनीनगर- 46.91%

कुल- 47.93

मेदिनीनगर(पलामू), जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पलामू के पांच प्रखंडों में भी मतदान हो रहा है। मतदान 3 बजे तक चलेगा। नौ बजे तक 20 फीसद से ज्यादा मत पड़े चुके हैं। सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखी। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन भी अंत भला तो सब भला की तर्ज पर सतर्क है। तीन चरण का मतनदान शांतिपूर्ण रहा है। अंतिम चरण में भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है।

मतदान के लिए महिला मतदाताओं की भीड़।

पांडू प्रखंड के एक बूथ पर वोट देकर निकलता दिव्यांग मतदाता।

3003 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

पलामू में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के लिए पांडू, विश्रामपुर, सदर, चैनपुर व रामगढ़ प्रखंडों में शुक्रवार 27 मई को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चरण में दो लाख 82 हजार 617 मतदाता विभिन्न पदों के लिए किस्मत आजमा रहे 3003 प्रत्याशियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले गुरूवार को चुनाव के लिए गठित 796 मतदान दलों को प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ कलस्टरों के लिए प्रस्थान कराया गया। सभी मतदानकर्मी गुरूवार की रात अपने निर्धारित कलस्टरों पर रात गुजारने के बाद शुक्रवार सुबह मतदान केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया।

अर्द्धसैनिक बल तैनात

चौथे चरण के मतदान में पलामू जिले के पांडू, विश्रामपुर व रामगढ़ जिले के अधिकांश प्रखंड अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाते है। सुदूर, दूरूह व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां सीआरपीएफ सहित अर्द्धसैनिक बल की आधा दर्जन कंपनी तैनात की गई है। मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र से कलस्टरों तक पैदल ही जाने का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.