Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: लोहरदगा के तीन प्रखंडों में अंतिम चरण का मतदान जारी, 388 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting लोहरदगा में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे व अंतिम चरण के मतदान को लेकर आज यानी शुक्रवार को वोट डाले जा रहे है। जिले के तीन प्रखंडों में 388 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 06:58 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 02:02 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: लोहरदगा के तीन प्रखंडों में अंतिम चरण का मतदान जारी, 388 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting: लोहरदगा के तीन प्रखंडों में अंतिम चरण का मतदान जारी

-लोहरदगा के विभिन्न प्रखंडों में 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

loksabha election banner
  • कैरो- 21.78%

M- 3226,  F- 3283,

  • लोहरदगा- 20.07%

M- 4903, F- 5297,

  • भंडरा- 20.49%

M- 4758, F- 4430

कुल M- 12887,  F- 13010

कुल- 20.63%

-लोहरदगा के विभिन्न प्रखंडों में 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

  • कैरो- 49.16%

M- 6784, F- 7906

  • लोहरदगा- 43.64%

M- 10180, F- 12001

  • भंडरा- 45.47%

M- 9721, F- 10665

कुल M-26685 , F- 30572

कुल- 45.61%

-लोहरदगा के विभिन्न प्रखंडों में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत...

  • कैरो- 64.31%

M- 9324, F- 9894

  • लोहरदगा- 60.68%

M- 14450, F- 16387

  • भंडरा- 60.70%

M- 13236, F- 13979

कुल- M 37010, F- 40260

कुल : 61.55%

लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा]। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting लोहरदगा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को वोट डाले जा रहे है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के कैरो, लोहरदगा और भंडरा प्रखंड के 325 मतदान केंद्र में वोट डाले जा रहे हैं। लोहरदगा के कैरो, भंडरा और सदर प्रखंड में सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

मतदान केंद्र।

चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। जबकि प्रत्याशियों की सांसें अटकी हुई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव को लेकर मतदाता उत्साहित हैं। इधर लोहरदगा के 48 मतदान केंद्र पर महिला कर्मी चुनाव कार्य को लेकर मोर्चा संभाल चुकी है। इन मतदान केंद्रों को फूलों से सजाया गया है। अंतिम चरण के चुनाव में विशेष रुप से महिला बूथ का निर्माण किया गया। इसके लिए सदर प्रखंड के 36 और भंडरा प्रखंड के 12 केंद्र पर महिलाएं मतदान कार्य संपन्न कराएंगी।

मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी।

मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार

लोहरदगा जिला के कैरो, भंडरा और लोहरदगा प्रखंड में मतदाताओं की मतदान केंद्र के बाहर कतार लगनी प्रारंभ हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

मतदान के लिए पहुंचे मतदाता।

कहां कितनी है मतदान केंद्रों की संख्या

चतुर्थ व अंतिम चरण में कैरो प्रखंड में मतदान केंद्रों की संख्या 76 है। जहां मतदाताओं की संख्या 29882 है। इनमें पुरुष मतदाता 14978 और महिला मतदाताओं की संख्या 14904 है। लोहरदगा प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 135 है। जहां कुल मतदाता 50823 है। इनमें पुरुष मतदाता 25364 और महिला मतदाता 25459 हैं। भंडरा प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 114 है। जहां कुल मतदाता 44834 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 22774 और महिला मतदाता 22060 हैं। इस प्रकार से चतुर्थ चरण में कुल मतदान केंद्र 325 हैं, जहां कुल मतदाता 125539 हैं।

कहां हैं कितने महिला बूथ और कितनी है पोलिंग पार्टियां

चौथे चरण में भंडरा प्रखंड में 12 और लोहरदगा प्रखंड में 36 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं। चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्य में भंडरा प्रखंड में 228, लोहरदगा प्रखंड में 270 और कैरो प्रखंड में 152 मतपेटी का इस्तेमाल होगा। कैरो प्रखंड में 76 बूथों के लिए 76 पोलिंग पार्टी, लोहरदगा प्रखंड के 135 बूथों के लिए 135 पोलिंग पार्टी और भंडरा प्रखंड के 114 बूथों के लिए 114 पोलिंग पार्टियां हैं।

चतुर्थ चरण में विधि-व्यवस्था बनाए रखने व त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने को लेकर विभिन्न प्रतिनियुक्तियां की गई हैं। जिसमें कैरो प्रखंड में पांच क्लस्टर और छह सेक्टर हैं। लोहरदगा प्रखंड में आठ क्लस्टर और 11 सेक्टर हैं। भंडरा प्रखण्ड में नौ क्लस्टर और 13 सेक्टर हैं। सभी सेक्टरों पर सेक्टर दंडाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं।

कैरो प्रखंड को दो जोन में बांटा गया है। जोन वन के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में रविंद्र कुमार, जोन टू के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में डॉ. अनूप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लोहरदगा प्रखंड को तीन जोन में बांटा गया है। जोन वन के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में शिव कुमार राम, जोन टू के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सुभाष दत्ता, जोन थ्री के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अभय कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

भंडरा प्रखंड को दो जोन में बांटा गया है। जोन वन के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में मनोज कुमार ठाकुर, जोन टू के जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सुशील टुडू की प्रतिनियुक्ति की गई है।

कहां कितने पद के लिए है चुनाव

कैरो प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के एक, ग्राम पंचायत मुखिया के छह, पंचायत समिति सदस्य के आठ, ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य के 76, लोहरदगा प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के एक, ग्राम पंचायत मुखिया के 12, पंचायत समिति सदस्य के 14, ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य के 135, भंडरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के एक, ग्राम पंचायत मुखिया के नौ, पंचायत समिति सदस्य के 11 और ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्य के 114 पद के लिए चुनाव हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.