Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा के सात प्रखंडों में चौथे चरण के लिए मतदान जारी... 3,930 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के लिए गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सात प्रखंडों में वोट डाले जा रहे है। आज कुल 3930 प्रत्याशी चुनाव मैदान जिनके भाग्य का फैसला होना है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 11:54 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting: गढ़वा के सात प्रखंडों में मतदान जारी

गढ़वा के विभिन्न प्रखंडों में 11 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत...

loksabha election banner
  • कांडी- 38%
  • बरडीहा- 47%
  • डंडई- 51.4%
  • मेराल - 33%
  • गढ़वा- 46%
  • डंडा- 51%
  • मझिआंव- 41%

गढ़वा, संस। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सात प्रखंडों के विभिन्न बूथों पर वोट डाले जा रहे है। अनुमंडल क्षेत्र के कुल 4,17,176 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। कुल 1,085 पदों के लिए 3930 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 1121 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत मतदान संपन्न कराने को ले सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया हा। जिला प्रशासन मतदान को लेकर मुस्तैद है।

कांडी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गोसांग बूथ संख्या 179 पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता।

मेडिकल किट की व्यवस्था

मतदान कार्य में शामिल मतदान दलों एवं पुलिस बलों के लिए अलग-अलग मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है। क्लस्टर पर प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवा एवं चिकित्सा दल उपलब्ध हैं। साथ ही सभी सीएचसी में एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। मतदान समाप्ति के पश्चात उसी दिन पोल्ड मत पेटिका एवं अन्य निर्वाचन सामग्री मतदान कर्मी कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा स्थित वज्रगृह में जमा करेंगे।

गढ़वा में इतने पदों के लिए हो रहा मतदान

मालूम हो कि गढ़वा अनुमंडल में होने वाले चौथे चरण के चुनाव में जिला परिषद सदस्य के 11 पदों के लिए, पंचायत समिति सदस्य के 111 पदों के लिए, मुखिया के 85 पदों के लिए तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 878 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल 4,17,176 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें कुल 2,20,613 पुरुष मतदाता तथा 1,96,563 महिला मतदाता शामिल है। दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 8,091 है। जबकि विगत निर्वाचन की अपेक्षा बढ़े हुए मतदाताओं की संख्या 91,224 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.