Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा के पांच प्रखंडों में मतगणना शुरू, 1822 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण की मतगणना के लिए गढ़वा के पांच प्रखंडों के 1822 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। मतगणना आज यानी शनिवार सुबह आठ बजे शुरू चुकी है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 09:32 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav 2022: गढ़वा के पांच प्रखंडों में मतगणना शुरू, 1822 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: गढ़वा के पांच प्रखंडों में मतगणना आज

गढ़वा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में स्थित उच्च विद्यालय परिसर में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए वज्रगृह सह मतगणना केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतपत्रों की गिननी होने के साथ ही रंका, रामकन्डा, चिनिया, भंडारिया तथा बडगड़ प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद का चयन हो जाएगा। मतगणना के लिए कुल 58 टेबल लगाए गए हैं। वज्रगृह की सुरक्षा चौक चौबंद है।

loksabha election banner

रंका अनुमंडल क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए अलग अलग प्रखंडों के लिए अलग अलग टेबल बनाए गए हैं। आज इस क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। रंका प्रखंड के लिए कुल 14 टेबल बनाए गए हैं। जबकि चिनियां, रमकंडा व भंडरिया प्रखंड के लिए अलग अलग 12-12 टेबल बनाए गए हैं। बडगड़ प्रखंड के लिए मात्र 8 टेबल हैं।

मालूम हो कि रंका अनुमंडल के कुल पांच प्रखंडों के 571 पदों के लिए वोटिंग हुई है। पहले चरण में रंका, रमकंडा, भंडरिया, चिनियां एवं बड़़गड़ प्रखंड में मतदान हो चुका है। प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गए हैं। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और वार्ड सदस्य के लिए चयन को लेकर मतदान संपन्न हो चुका है।

उक्त पांचों प्रखंडों को मिलाकर कुल 48 पंचायतों में चुनाव हुआ है। जिला परिषद की छह सीटों के लिए कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं, तो पंचायत समिति सदस्य के 48 सीटों पर 184 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं मुखिया पद के 38 सीटों के लिए 327 ताे वार्ड सदस्य के 479 सीटों के लिए 978 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 1822 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.