Move to Jagran APP

Jharkhand Panchayat Chunav: गढ़वा में आज भी मतगणना जारी, पहले चरण के अंतिम चुनावी नतीजों का इंतजार, जीते प्रत्याशियों की लिस्ट देखें...

Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 गढ़वा में लोगों को अभी भी झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण में हुए मतदान के अंतिम चुनावी नतीजों का इंतजार करना पड़ेगा। इसको लेकर आज भी मतगणना जारी है। कल हुए मतगणना में जीते प्रत्याशियों की लिस्ट देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 10:20 AM (IST)
Jharkhand Panchayat Chunav: गढ़वा में आज भी मतगणना जारी, पहले चरण के अंतिम चुनावी नतीजों का इंतजार, जीते प्रत्याशियों की लिस्ट देखें...
Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022: गढ़वा में आज भी मतगणना जारी

गढ़वा, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav Result 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण में हुए मतदान के उपरांत मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना रात आठ बजे तक चली। इसके बाद मतगणना कार्य को रोक दिया गया। बुधवार की सुबह आठ बजते ही फिर से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। मतगणना के बेहद धीमी रफ्तार को देखते हुए आज भी सभी पदों के लिए चुनाव परिणाम आ जाएगा, इस पर संशय बना हुआ है।

loksabha election banner

बता दें कि इधर मंगलवार की रात में आई चुनावी नतीजे में रंका प्रखंड के दुधवल पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मो. इजहार अंसारी ने निवर्तमान मुखिया के पति मो. अमानुल्लाह अंसारी को 42 मतों से पराजित किया। मो. इजहार को 1060 मत एवं मो. अमानुल्लाह अंसारी को 1018 मत प्राप्त हुए।

मो. इजहार अंसारी, रंका प्रखंड के दुधवल पंचायत से विजेता मुखिया।

इसी प्रकार रंका प्रखंड के ही सिरोई खुर्द पंचायत में पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकी देवी को 201 मतों से पराजित किया। प्रतिमा देवी को 1100 एवं रिंकी देवी को 899 मत प्राप्त हुए।

वहीं कटरा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी हेमंत लकड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विश्वनाथ सिंह को 221 मतों से पराजित किया। हेमंत लकड़ा को 1021 मत एवं विश्वनाथ सिंह को 800 मत प्राप्त हुए।

जबकि चुतरू पंचायत के निवर्तमान मुखिया राबिया तब्बसुम के पति खालिद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरूण मिश्रा को 105 मतों से पराजित किया। मो. खालिद को 752 मत एवं अरूण मिश्रा को 644 मत प्राप्त हुए।

मो. खालिद, रंका प्रखंड के चुतरु पंचायत से विजेता मुखिया।

वहीं रमकंडा प्रखंड के रमकंडा उत्तरी से पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी नसीम इमाम मंसूरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंतू सिंह को 191 मतों से पराजित किया। नसीम इमाम मंसूरी को 604 एवं अंतू सिंह को 405 मत प्राप्त हुए। जबकि चिनियां प्रखंड के बिलैतीखैर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गोपाल यादव ने निवर्तमान मुखिया अताउल हक को 84 मतों से पराजित किया। गोपाल यादव को 504 मत एवं अताउल हक को 420 मत प्राप्त हुए।

जबकि बड़गड़ प्रखंड के परसवार पंचायत में मुखिया प्रत्याशी दीपिका खलखो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजुल टोप्पो को कड़े मुकाबले में दो मतों से पराजित किया। दीपिका खलखो को 795 एवं अंजुल टोप्पो को 793 मत प्राप्त हुए। भंडरिया प्रखंड के ही मदगड़ी (का) के मुखिया प्रत्याशी प्रेमी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश सिंह को 172 मतों से पराजित किया। प्रेमी देवी को 1304 एवं कमलेश सिंह को 1132 वोट प्राप्त हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.