पलामू के लेस्लीगंज में आग लगने से 9 दुकानें जलकर खाक, 32 लाख के नुकसान का अनुमान Palamu News
Jharkhand Palamu News आगलगी की घटना रात करीब 2.30 बजे की है। लेस्लीगंज थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने दमकल मंगवाया।
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। इस घटना में बाजार की 9 दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। आगलगी की घटना रात करीब 2.30 बजे की है। लेस्लीगंज थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से दमकल मंगवाया। इस बीच स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मेहनत की।
करीब 4.15 बजे दमकल पहुंची। उसके बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस आगलगी में लगभग 32 लाख रुपये का नुकसान का हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि असामाजिक तत्वों ने दुकानों में आग लगाई है। पूर्व में भी यहां कई दुकानों में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है।