Move to Jagran APP

Jharkhand News: सरकार के इस फैसले से झारखंड में मचा हड़कंप... एक साथ 5000 घरों में छापेमारी; 2 करोड़ जुर्माना

Jharkhand News झारखंड में सरकार के फैसले से हड़कंप मचा है। मंगलवार को राज्‍यभर में एक साथ करीब 5000 घरों - परिसरों में छापेमारी की गई। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कुल 226.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 06:35 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सरकार के फैसले से हड़कंप मचा है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड में ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बिजली चोरी रोकने को राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 4979 परिसरों में छापेमारी की गई। छापेमारी में 1258 स्थानों पर बिजली चोरी की सूचनाएं सही पाई गई। इसके खिलाफ कुल 226.78 लाख का जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को रांची में 577, गुमला में 136, जमशेदपुर में 327, चाईबासा में 283, धनबाद में 658, चास में 213, डालटनगंज में 412, गढ़वा में 119, दुमका में 389, साहिबगंज में 340, गिरिडीह में 185, देवघर में 758, हजारीबाग में 220, रामगढ़ में 209, कोडरमा में 153 स्थानों पर छापेमारी की गई।

loksabha election banner

192 सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार की स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 192 तालाब, आहर, बांध, मध्यम सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर कुल 143 करोड 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विदित हो कि सरकार गठन के तुरंत बाद जल संचयन और संरक्षण को गति देने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग ने नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना प्रारंभ की थी। इन सिंचाई योजनाओं का 100 प्रतिशत क्षमता दोहन के उद्देश्य से जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर सिंचाई क्षमता वर्तमान के 2,207 हेक्टेयर से बढ़कर 13,365 हेक्टेयर हो जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की आज समीक्षा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में बुधवार को सभी विभागों के प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे विभागीय प्रमुखों संग समीक्षा बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.