विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jasidih Junction: बाबा बैद्यनाथ जंक्शन... देवघर, जसीडीह स्‍टेशन का बदलेगा नाम! बाबूलाल ने हेमंत से की डिमांड

By Alok ShahiEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 05:26 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 06:59 AM (IST)

Jharkhand News Jasidih Junction बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर के नजदीकी स्‍टेशन जसीडीह जंक्शन का नाम बदलकर बाबा वैद्यनाथ जंक्‍शन ...और पढ़ें

Jharkhand News, Jasidih Junction: जसीडीह जंक्शन का नाम बदलकर बाबा वैद्यनाथ जंक्‍शन करने की मांग की गई है।
Jharkhand News, Jasidih Junction: जसीडीह जंक्शन का नाम बदलकर बाबा वैद्यनाथ जंक्‍शन करने की मांग की गई है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Jasidih Junction झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने जसीडीह जंक्शन के नामांतरण की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने का आग्रह राज्‍य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया है। इस संबंध में जारी पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि जसीडीह जंक्शन का पुराना नाम वैद्यनाथ जंक्शन था। इसकी पुष्टि हाल ही में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की है। वर्ष 1874 से 1884 तक के रेलवे समय सारणी में भी जसीडीह का नाम वैद्यनाथ जंक्शन ही था।

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ की दर्शन-पूजा करने के लिए ट्रेन से जसीडीह ही उतरते है। व्यक्तिगत रूचि लेकर जसीडीह जंक्शन का नाम बदलकर बाबा वैद्यनाथ जंक्शन के नाम पर करने के लिए यथाशीघ्र केंद्र सरकार को झारखंड सरकार की ओर से अधिकारिक अनुशंसा प्रेषित करें। इधर, भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऐसी ही मांग रखी है।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने‍ ट्विटर पर हेमंत सोरेन, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍नव को टैग करते हुए लिखा- मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन जी जसीडीह स्टेशन का नाम बैद्यनाथ धाम स्टेशन 1874 से 1884 तक था। प्रत्येक वर्ष देवघर आने वाले 5 करोड़ श्रद्धालु को नाम के कारण परेशानी होती है। आप जनमानस की भावना का आदर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को यह विचार प्रेषित करें।