विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garhwa: देश के 112 जिलों में गढ़वा ने हासिल किया 22वां स्थान, डीसी ने अधिकारियों को बेहतर काम करने की दी बधाई

By Sandeep KeshriEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 05 Apr 2023 06:41 PM (IST)

Good News गढ़वा वासियों के लिए एक खुशी की खबर है। झारखंड के 19 आकांक्षी जिलों में गढ़वा ने सातवां ...और पढ़ें

Good News: बैठक करते उपायुक्त शेखर जमुआर व अन्य।
Good News: बैठक करते उपायुक्त शेखर जमुआर व अन्य।

संवाद सहयोगी, गढ़वा: गढ़वा वासियों के लिए एक खुशी की खबर है। झारखंड के 19 आकांक्षी जिलों में गढ़वा ने सातवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही गढ़वा ने देश के 112 आकांक्षी जिलों 22वां स्थान हासिल किया है।

डीसी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आकांक्षी जिलों को लेकर विभिन्न इंडिकेटर पर किए गए कार्यों को लेकर बुधवार को मासिक परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, न्यूट्रीशन और शिक्षा को लेकर निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर की समीक्षा की गई।

राज्य के आकांक्षी राज्यों मे सातवां स्थान

गढ़वा की रैंकिग समेत सभी आंकड़ों को एस्पिरेशनल डिस्टिक फेलो राम कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले का रैंकिंग में सुधार हुआ है। झारखंड में कुल 19 आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिला को 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ हीं देश के 112 आकांक्षी जिलों में गढ़वा जिला को 22वां स्थान प्राप्त हुआ है।

उपायुक्त ने जताई खुशी

उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह सभी इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए बेहतर काम करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

सोशल अवेयरनेस पर दिया जोर

बैठक में एएनसी रजिस्ट्रेशन, परसेंटेज ऑफ प्रेगनेंट वूमेन, लिंगानुपात ऑफ बर्थ समेत कई विषयों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि इन सभी चीजों से लोगों सोशल अवेयरनेस के माध्यम से जागरूक करने की जरूरत है।

उपायुक्त ने शिक्षा को लेकर निर्धारित इंडिकेटर में हुए बेहतर की सराहना की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरीके की निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।