यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में सीबीआई में दर्ज प्राथमिकी को भी टेकओवर करेगी ईडी।
Jharkhand News साहिबगंज में नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 20 ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। साहिबगंज में नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 20 नवंबर को दर्ज प्राथमिकी को जल्द ही ईडी टेकओवर करेगी। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी अब उक्त केस को भी अपने केस में जोड़ेगी।
कोर्ट ने सीबीआई को दिया था प्रारंभिक जांच के आदेश
सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय से विजय हांसदा बनाम झारखंड सरकार व अन्य से संबंधित याचिका में 18 अगस्त को जारी आदेश पर पीई दर्ज की थी।
इसके शिकायतकर्ता विजय हांसदा ने अपनी उक्त याचिका वापस लेने संबंधित कोर्ट में आइए दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच (पीई) के लिए आदेश दिया था।
सीबीआई ने विजय हांसदा के साहिबगंज के एससी-एसटी थाने में एक दिसंबर 2022 को दर्ज केस के आरोपितों के विरुद्ध जांच की थी।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
आरोपितों में ये सभी हैं शामिल
इन आरोपितों में विष्णु प्रसाद यादव, पवितर कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल व पंकज मिश्रा शामिल थे। इन पर अवैध खनन, एससी-एसटी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप हैं। इनपर साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध पत्थर खनन करने का भी आरोप है।
सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के बाद इस पूरे मामले को विस्तृत जांच के लायक पाया और सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमित केस दर्ज करने की कार्रवाई की। सीबीआइ में दर्ज केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी केके सिंह को दी गई है।
इनके विरुद्ध दर्ज की गई है प्राथमिकी
विष्णु प्रसाद यादव : जयप्रकाश नगर, सकरोगढ़, साहिबगंज, झारखंड।
पवितर कुमार यादव : जयप्रकाश नगर, सकरोगढ़, साहिबगंज, झारखंड।
राजेश यादव : शोभनपुर भट्टा, थाना मुफ्फसिल, साहिबगंज, झारखंड।
संजय कुमार यादव : लकड़ाकोल, पिरपैंती, भागलपुर, बिहार।
बच्चू यादव : रामपुर करारा, सकरीगली, तालझरी, साहिबगंज, झारखंड।
संजय यादव : रामपुर करारा, सकरीगली, तालझरी, साहिबगंज, झारखंड।
सुवेश मंडल : मंगलघाट, राजमहल, साहिबगंज, झारखंड।
पंकज मिश्रा : एसडीओ आवास के समीप, सकरोगढ़, साहिबगंज, झारखंड।
यह भी पढ़ें: 'वीडियो वायरल कर दूंगा'...घरवाले गए बाहर तो पीछे से आ टपका इंस्टाग्राम फ्रेंड, कट्टा दिखाकर की गंदी रिकॉर्डिंग
यह भी पढ़ें: आओ हकीकत से मिलाएं, दुमका के इस गांव में नहीं जाती कार; बरसात होने पर बच्चे स्कूल जाना कर देते हैं बंद
