विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: लोकसभा व विधानसभा में बेहतर कार्य करने वाले अफसर होंगे सम्मानित, राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

Published: Thu, 23 Jan 2025 02:32 PM (IST)

Jharkhand News राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में ...और पढ़ें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लिया निर्णय। (फाइल फोटो)
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लिया निर्णय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए राज्य स्तर पर होंगे पुरस्कृत
  2. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रदान करेंगे पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अच्छा कार्य करने पर झारखंड सरकार अफसरों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन करेगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य के लिए चार जिलों के उपायुक्त सहित कई पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कार मिलेगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इन्हें पुरस्कृत करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिह, महानिरीक्षक सह राज्य नोडल पुलिस पदाधिकारी अमोल बी होमकर, पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन को भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

  • लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव त्रुटिरहत एवं सफल संचालन के लिए
  • कुलदीप चौधरी, डीसी, पश्चिमी सिंहभूम
  • मेधा भारद्वाज, डीसी, कोडरमा
  • कर्ण सत्यार्थी, डीसी गुमला
  • सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी, सिमरिया
  • अनंत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, जामताड़ा
  • जयंती देवगम, निर्वाची पदाधिकारी, सिसई
  • मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
  • मनीष कुमार, उपायुक्त, पाकुड़
  • सुलोचना मीणा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, डाल्टनगंज

शांतिपूर्ण लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए

  • साकेत कुमार सिह, पुलिस महानिरीक्षक
  • अमोल बी होमकर, महानिरीक्षक सह राज्य नोडल पुलिस पदाधिकारी
  • माइकल राज, पुलिस महानिरीक्षक
  • इंद्रजीत महथा, पुलिस महानिरीक्षक
  • धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक
  • रिष्मा रमेशन, एसपी, पलामू
  • मिथिलेश कुमार, उप समादेष्टा, सीआरपीएफ
  • निर्वाचन व्यय अनुश्रवण में उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • अमित कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त
  • अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक

लोकसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया तथा विधानसभा चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य

  • संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, गढ़वा

इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार

  • धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा
  • मां देवप्रिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग
  • महेंद्र कुमार, उप सचिव, कृषि एवं पशुपालन विभाग
  • मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
  • अमोल बलवीर मिंज, भूतत्व विभाग
  • प्रेम प्रकाश, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग
  • विवेक कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग
  • ऋषभ आनंद, कंसलटेंट, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग
  • इंद्रदेव प्रसाद, उच्च वर्गीय लिपिक, कृषि एवं पशुपालन विभाग

इन बीएलओ को भी मिलेगा पुरस्कार

  • पहला स्थान : बालिका सरदार,खरसावां
  • दूसरा स्थान : निरोधी हेम्ब्रम,जामताड़ा
  • तीसरा स्थान : सविता देवी, कांके
  • चौथा स्थान : सीमा देवी, विश्रामपुर
  • पांचवां स्थान : मीरा देवी, बोकारो 

यह भी पढें- 

झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग अवॉर्ड, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत

झारखंड में 44 पुलिस अफसरों को मिलेगा मेडल, सामने आई LIST, सिपाही से लेकर सभी बड़े अधिकारियों तक पहुंचा नया आदेश