Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में 44 पुलिस अफसरों को मिलेगा मेडल, सामने आई LIST, सिपाही से लेकर सभी बड़े अधिकारियों तक पहुंचा नया आदेश

    Jharkhand News In Hindi गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदकों से सम्मानित करेंगे। इनमें राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा घोषित पदक शामिल हैं। समारोह में सराहनीय सेवा पदक वीरता के लिए पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक प्रदान किए जाएंगे।

    By Dilip Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 22 Jan 2025 11:34 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, रांची। गणतंत्र दिवस पर रविवार को मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार राज्य के 44 अधिकारियेां-कर्मियों केा पदकों से अलंकृत करेंगे।

    ये वही पदक हैं, जिन्हें पूर्व में विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषित किया था। इन पदकों में 15 अगस्त 2023 व 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति के हाथों सराहनीय सेवा के लिए 23 अधिकारियों, कर्मियों को व वीरता के लिए मिले छह अधिकारियों-कर्मियों के पदक शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, 15 अधिकारियों-कर्मियों को वर्ष 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक 2023 घोषित हुए थे, उससे भी संबंधित अधिकारियेां-कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अलंकृत करेंगे।

    पुलिस मुख्यालय ने अलंकृत होने वाले सभी पदाधिकारियों-कर्मियों, जवानों को यूनिफार्म में उपस्थित रहने के लिए आदेश दिया है।

    मोरहाबादी मैदान में इन्हें मिलेंगे पदक

    सराहनीय सेवा पदक

    • 15 अगस्त 2023 को घोषित- प्रभात कुमार (आइजी विशेष शाखा), दारोगा साक्षर सुरेंद्र कुमार सिंह (जैप-6 जमशेदपुर), एएसआइ आपरेटर मनोरंजन कुमार सिंह (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), हवलदार हेमंत कुमार बैठा (जैप-2 टाटीसिल्वे), हवलदार सिकंदर राय (झारखंड जगुआर), हवलदार जलहा उरांव (खूंटी), हवलदारा नाजिर हुसैन (जैप-6 जमशेदपुर), हवलदार जीतलाल नायक (आइआरबी-5 गुमला), हवलदार रवींद्र कुमार सिंह (आइआरबी-5 गुमला), सिपाही सचिन सुब्बा (झारखंड जगुआर) व सिपाही राजू सिंह क्षेत्री (झारखंड जगुआर)।
    • 26 जनवरी 2024 को घोषित- होमकर अमोल वीनुकांत (आइजी अभियान), परवेज आलम (डीएसपी एसीबी), एएसआइ एतवा उरांव (झारखंड जगुआर), हवलदार जीवन ज्योतिष तिर्की (झारखंड जगुआर), हवलदार संतोष कुमार (झारखंड जगुआर), एएसआइ भीमलाल महतो (जेएपीटीसी, पदमा), एएसआइ तारामणी टेटे (गढ़वा), हवलदार चक्रधर कुमार महतो (जैप-10, होटवार), हवलदार सिलवेस्टर केरकेट्टा (जैप-2), महिला सिपाही कविता विवेक (जैप-10 होटवार), हवलदार राम बहादुर (जैप-1) व हवलदार अनिल दास (गुमला)।

    वीरता के लिए पुलिस पदक

    15 अगस्त 2023 को घोषित- एएसआइ जितेंद्र कुमार (चाईबासा), एएसआइ सुधीर कुमार (खूंटी), दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह (सिमडेगा), पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार (गुमला), दारोगा कुंदन कुमार (गुमला) व सिपाही नितेश कुमार सिंह (गुमला)।

    केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक-2023

    होमकर अमोल वीनुकांत (आइजी अभियान), राज कुमार लकड़ा (आइजी जैप), अनूप बिरथरे (आइजी एसटीएफ), शिवानी तिवारी (एसपी, सीबीआइ), अंजनी अंजन (एसपी एसीबी), दारोगा गौतम कुमार (लातेहार), दारोगा जमील अंसारी (लातेहार)

    सिपाही मनोहर राम (लातेहार), अंजनी कुमार झा (एसपी जेपीए हजारीबाग), विवेकानंद सिंह तत्कालीन एएसपी अभियान गढ़वा (गढ़वा जिला, पैतृक संगठन सीआरपीएफ),

    हवलदार राजकुमार उरांव (गढ़वा), सिपाही रतन कुमार यादव (गढ़वा), कमलेश कुमार सहायक समादेष्टा (झारखंड जगुआर), पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह (झारखंड जगुआर) व सिपाही विष्णु शंकर (झारखंड जगुआर)।

    यह भी पढ़ें-

    IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल को लेकर बड़ी खबर, सस्पेंशन हटने के बाद अचानक पहुंचीं ED कोर्ट, फिर...

    झारखंड को बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग अवॉर्ड, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत