Move to Jagran APP

नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड नेटबॉल टीम घोषित

पंजाब के आनंदपुर साहिब में 5 से 8 फरवरी तक आयोजित होनेवाली 37वीं नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 01:56 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 06:13 AM (IST)
नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड नेटबॉल टीम घोषित

जागरण संवाददाता, रांची : पंजाब के आनंदपुर साहिब में 5 से 8 फरवरी तक आयोजित होनेवाली 37वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा झारखंड नेटबॉल संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह ने की। उन्होनें बताया कि झारखंड टीम तीन फरवरी को पंजाब के लिए रवाना होगी। झारखंड पुरुष टीम- सचिन लोहरा, अमित कुजूर, अक्षय उराव, अनिल उराव, नीतीश सुरीन, विवेक टोप्पो, पंकज जोसेफ बिन्हा, मनसुख तिर्की, अनमोल कुजूर, रौशन लिंडा, परिमल कुमार, रोहित यादव।

loksabha election banner

महिला टीम- मेघा टोपनो, शोभा एक्का, अरेन खाखा, साक्षी सिंह, राखी कुमारी, श्रेया शालिनी बाड़ाए रीना लिंडाए रूबी बिन्हा बाड़ा, शिम्बी शर्मा, दिव्या अन्नू केरकेट्टा, मोनालिशा कुमारी, मोनिका बास्की, टीम पदाधिकारी : राजेंद्र प्रसाद, गणेश भारती, गुंजन कुमार झा ।

--

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने झारखंड को हराया

जागरण संवाददाता, रांची : कोल्लम (केरल) में चल रहे हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने हॉकी झारखंड को 2-0 से पराजित किया। शनिवार को लीग के पहले मैच में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-1 से पराजित किया था। मैच से पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ व भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने झारखंड के साथ साथ सीआरपीएफ टीम के खिलाड़ियों से भेंट की। उनके साथ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद तथा हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

--

नेशनल एसजीएफआइ तीरंदाजी में झारखंड दूसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता, रांची: चंदौली (उत्तर प्रदेश) में संपन्न नेशनल एसजीएफआइ नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही। झारखंड के तीरंदाजों ने आठ स्वर्ण, सात रजत व छह कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड के कराटेकारों ने 15 स्वर्ण झटके

जागरण संवाददाता, रांची: बोकारो में संपन्न 32वीं नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने 15 स्वर्ण, 10 रजत व 12 कांस्य पदक जीते। झारखंड की टीम प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। टीम में शामिल इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के पांच खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण दो रजत व एक कांस्य पदक जीता। इमा के लिए पदक विजेता कराटेकारों में मृणाल सोय (एक स्वर्ण, एक रजत), स्वास्तिका तरफदार (दो स्वर्ण), कुंदन उरांव (दो स्वर्ण), राकेश तिर्की (एक स्वर्ण, एक कांस्य), रवि कुमार (रजत) शामिल हैं ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.