विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड निकाय चुनाव मतगणना: हजारीबाग में सबसे पहले, धनबाद में सबसे बाद आएंगे नतीजे

Published: Fri, 27 Feb 2026 10:18 AM (IST)

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झारखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, जिसमें पार्षदों के परिणाम पहले आएंगे। ...और पढ़ें

Jharkhand Nikay Chunav Result: हजारीबाग में सबसे पहले, धनबाद में सबसे बाद परिणाम। रांची में काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा चाकचौबंद।

Jharkhand Nikay Chunav Result: हजारीबाग में सबसे पहले, धनबाद में सबसे बाद परिणाम। रांची में काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा चाकचौबंद।

HighLights

  1. Jharkhand Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव मतगणना शुरू, पार्षदों के नतीजे पहले आएंगे।

  2. रांची में सुरक्षा हेतु निषेधाज्ञा लागू, मतगणना तक प्रभावी।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पार्षदों के परिणाम पहले आएंगे। रुझान आने शुरू हो गए हैं। नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में हजारीबाग नगर निगम का परिणाम सबसे पहले आएगा। यहां दो ही राउंड में मतगणना होनी है।

सबसे बाद में धनबाद नगर निकाय का परिणाम आएगा, जहां नौ राउंड में मतों की गणना होनी है। रांची में पांच राउंड में मतों की गणना होनी है। ज्यादातर जगहों पर परिणाम देर शाम तक आ पाएंगे। 

किस निकाय में कितने टेबल और राउंड में होगी मतों की गणना

नगर निगम

नगर निकाय टेबल राउंड
मेदिनीनगर 22 06
हजारीबाग 85 02
गिरिडीह 32 05
देवघर 36 05
धनबाद 117 09
चास 22 06
रांची 225 05
आदित्यपुर 30 05
मानगो 48 04

नगर परिषद

नगर निकाय टेबल राउंड
गढ़वा 14 03
विश्रामपुर 13 03
चतरा 14 03
झुमरीतिलैया 17 04
मधुपुर 10 05
गोड्डा 37 01
साहिबगंज 10 07
पाकुड़ 42 01
दुमका 24 02
मिहिजाम 20 02
चिरकुंडा 36 02
फुसरो 18 04
रामगढ़ 41 03
लोहरदगा 24 02
गुमला 22 02
सिमडेगा 28 02
चक्रधरपुर 25 02
चाईबासा 20 02
कपाली 08 04
जुगसलाई 14 03

नगर पंचायत

नगर निकाय टेबल राउंड
श्रीबंशीधर नगर 10 03
मझिआंव 09 02
हुसैनाबाद 15 02
हरिहरगंज 12 02
छतरपुर 12 02
लातेहार 15 02
कोडरमा 12 03
डोमचांच 11 02
बड़कीसरैया 08 02
धनवार 08 02
महागामा 27 01
राजमहल 10 02
बरहरवा 10 02
बासुकीनाथ 20 01
जामताड़ा 14 02
बुंडू 16 01
खूंटी 30 01
सरायकेला 07 02
चाकुलिया 09 02

मतगणना को लेकर निषेधाज्ञा लागू, मध्यरात्रि से प्रभावी

मतगणना हाल और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

यह आदेश 26 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है और मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा। इससे पहले भी बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई थी, जिसे अब और सख्ती के साथ लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड में 'नगर की सरकार' में कौन होगा भागीदार: आज पार्षदों के नतीजे, महापौर परिणाम अगले दिन घोषित होंगे

यह भी पढ़ें- आज सुबह 8 बजे से महाकाउंटिंग! झारखंड के 48 निकायों में 1309 टेबलों पर किसकी कुर्सी पक्की?