विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 'नगर की सरकार' में कौन होगा भागीदार: आज पार्षदों के नतीजे, महापौर परिणाम अगले दिन घोषित होंगे

Published: Thu, 26 Feb 2026 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2026 06:39 AM (IST)

Jharkhand Nikay Chunav Result: झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार से शुरू ...और पढ़ें

Jharkhand Nikay Chunav Result: सभी 48 नगर निकायों में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना।

Jharkhand Nikay Chunav Result: सभी 48 नगर निकायों में आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना।

HighLights

  1. Jharkhand Nikay Chunav Result: झारखंड के 48 नगर निकायों की मतगणना आज से शुरू।

  2. महापौर और अध्यक्ष पदों के परिणाम अगले दिन घोषित होंगे।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Nikay Chunav Resultराज्य की 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को हुए मतदान का नतीजा शुक्रवार से आना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को सभी निकायों में सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण मतगणना कई दिनों तक होने की संभावना है।

सबसे पहले वार्ड पार्षद के लिए पड़े वोटों की गणना होगी, उसके बाद महापौर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े वाेटों की गणना होगी। ऐसे में पहले दिन वार्ड पार्षदों के चुनाव का ही नतीजा आने की संभावना है। अगले दिन रांची नगर निगम सहित नौ नगर निगमों का महापौर, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव का परिणाम आ सकता है।

शुक्रवार को सभी निकायों में कुल 1,309 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर सभी निकायों में राउंड की कुल संख्या अलग-अलग एक से नौ राउंड तक होगी। रांची नगर निगम में पांच राउंड में मतों की गणना होगी तथा यहां 225 टेबल लगाए गए हैं।

सभी निकायों में सबसे पहले पार्षद को पड़े वोटों की गणना होगी। इसके बाद महापौर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े वोटों की गणना होगी। ऐसे में दो या अधिक दिनों तक मतगणना होने की संभावना है।

इस मतगणना से पता चलेगा कि बनने वाली 'नगर की सरकार' में कौन-कौन हिस्सेदार होंगे। मतगणना को लेकर संबंधित जिला प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाए हैं। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।

नतीजे पर राजनीतिक दलों की भी टिकी होंगी निगाहें

गैर दलगत चुनाव होने के कारण भले ही राजनीतिक दलों न अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन सभी दलों ने अपने-अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया है। ऐसे में यह भी पता चलेगा कि निकाय चुनाव में किस दल का पलड़ा भारी रहा। किसे निराशा हाथ लगी। सभी राजनीतिक दलों की निगाहें मतगणना के नतीजों पर टिकी होगी।

राज्य भर में बनाए गए 25 मतगणना केंद्र

मतगणना से नौ नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य के 5,562 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना के लिए लिए राज्यभर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र है। सिर्फ देवघर जिले में देवघर के अलावा मधुपुर में भी मतगणना केंद्र बनाया गया है।

रात आठ बजे के बाद नहीं खुलेगा नया बैलेट बाक्स

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर रात आठ बजे तक चलेगी। अगर कोई बैलेट बाक्स खुलेगा और निर्धारित समय पूरा हो जाता है तो वोटों की गिनती होने तक जारी रहेगी। रात आठ बजे के बाद कोई नया बैलेट बाक्स नहीं खुलेगा। वहीं, बचे बाक्स की गिनती अगले दिन सुबह आठ बजे से होगी।