Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: ट्विटर पर सजेगी झामुमो की चौपाल

ट्विटर इंडिया की चौपाल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन। मंगलवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे ट्विटर चौपाल से रूबरू हुुए।

By Sujeet SumanEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 06:11 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: ट्विटर पर सजेगी झामुमो की चौपाल

रांची, राज्य ब्यूरो। परंपरागत पार्टी का तमगा लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के तमाम हाइटेक हथकंडे आजमाएगा। मोर्चा के रणनीतिकारों ने पांच साल पहले ही हाइटेक होने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए थे। इसके तहत मिस्ड कॉल के जरिये सदस्यता और संगठन के नेताओं से जुडऩे का अभियान तेजी से चला। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्ताधर्ता हेमंत सोरेन ट्विटर पर अपनी धमकदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

loksabha election banner

13 मार्च को दोपहर साढ़े तीन से पांच बजे तक वे राजधानी के सोहराय भवन से सीधे लोगों से रूबरू होंगे। पार्टी की तमाम जिला इकाईयों को भी ताकीद की गई है कि वे अपने सत्यापित फेसबुक एकाउंट और ट्विटर हैंडल के जरियेे इससे लाइव जुड़ें। इस दौरान चुनिंदा लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भïट्टाचार्य के मुताबिक हेमंत सोरेन विभिन्न सोशल माध्यमों पर 70 हजार लोगों से जुड़े हैं। ट्विटर पर वे 11 हजार से ज्यादा लोगों से संबद्ध हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव के दौरान ज्वलंत मसले पर लोगों को सजग करेगी। भाजपा पर उनका आरोप सांप्रदायिकता का है। उनके मुताबिक झामुमो सोशल माध्यमों समेत अन्य माध्यमों से झारखंड में भूखमरी, वनाधिकार कानून को चुनौती, जमीन  संबंधी कानूनों में छेड़छाड़ की कोशिश, स्थानीयता के मुद्दे आदि पर संवाद करेगी और अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। उनका यह भी दावा है कि भाजपा का कोई भी ट्विटर हैंडल वेरिफाई नहीं है जबकि झामुमो की जिला कमेटियों के सोशल साइट्स सत्यापित हैं। वे कहते हैं- झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी है। झारखंड हमारे आंदोलन की उपज है। हमारे लिए झारखंडी स्वाभिमान सबसे ऊपर है। जमीन से जुड़कर हम अभियानों को संचालित करेंगे।

गुरुजी भी होंगे सक्रिय

झारखंड मुक्ति मोर्चा परंपरागत कैडरों वाला दल रहा है। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन भी चुनाव के दौरान हाइटेक प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। युवा चेहरे के रूप में हेमंत सोरेन की स्वीकार्यता पार्टी के रणनीतिकारों की बड़ी सफलता है। विभिन्न माध्यमों से शिबू सोरेन के जुडऩे के बाद उनके विचारों से लोगों को आकर्षित करने की योजना है। पार्टी का वार रूम इसी हिसाब से सक्रिय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.