विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में मानसून की एंट्री, आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Published: Mon, 15 Jun 2026 07:42 AM (IST)

मानसून के दस्तक देते ही झारखंड में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली है, हालांकि रांची में जलजमाव की ...और पढ़ें

झारखंड का मौसम

झारखंड का मौसम

जागरण संवाददाता, रांची। राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही झमाझम वर्षा ने आमजनों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम में झमाझम वर्षा ने फिजा बदल दी है। ठंडी हवाओं का झोंका अब लोगों को राहत दे रहा है।

शाम में करीब दो घंटे तक हुई झमाझम वर्षा ने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया। शहर के निचले क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई और नगर निगम की सफाई व्यवस्था की कलई भी खुल गई।

इस वर्षापात के दौरान नाले में अटी पड़ी गंदगी पानी के साथ बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो गई, जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मेन रोड में ही घुटने भर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया है कि 15 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अलावा शेष हिस्सों के लिए 20 जून तक यही स्थिति बने रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि एक जून से अब तक रांची में सामान्य वर्षापात 51.1 मिमी होना था जबकि इसके सापेक्ष में वास्तविक वर्षापात 39 मिमी हुआ है जबकि पूरे राज्य में सबसे अधिक धनबाद में 46.2 मिमी वर्षापात हो चुका है जबकि पूर्वानुमान 58 मिमी का था।

1 जून से अब तक इतना हुआ वर्षापात

जिला सामान्य वर्षापात वास्तविक वर्षापात
रांची 51.1 मिमी 39.0 मिमी
बोकारो 47.6 मिमी 26.3 मिमी
चतरा 39.6 मिमी 0.0 मिमी
देवघर 51.3 मिमी 15.5 मिमी
धनबाद 58.0 मिमी 46.2 मिमी
दुमका 58.0 मिमी 42.4 मिमी
पूर्वी सिंहभूम 70.7 मिमी 38.1 मिमी
गढ़वा 24.6 मिमी 0.0 मिमी
गिरिडीह 49.8 मिमी 34.2 मिमी
गोड्डा 51.5 मिमी 18.2 मिमी
गुमला 45.6 मिमी 4.1 मिमी
हजारीबाग 51.4 मिमी 28.2 मिमी
जामताड़ा 60.1 मिमी 26.0 मिमी
खूंटी 56.0 मिमी 11.1 मिमी
कोडरमा 34.0 मिमी 14.7 मिमी
लातेहार 35.7 मिमी 11.6 मिमी
लोहरदगा 47.0 मिमी 0.3 मिमी
पाकुड़ 71.8 मिमी 28.9 मिमी
पलामू 19.9 मिमी 1.1 मिमी
रामगढ़ 54.2 मिमी 36.4 मिमी
साहिबगंज 68.7 मिमी 3.2 मिमी
सरायकेला खरसावां 57.9 मिमी 15.3 मिमी
सिमडेगा 49.0 मिमी 34.5 मिमी
पश्चिमी सिंहभूम 55.9 मिमी 25.4 मिमी
राज्य में अब तक कुल 49.1 मिमी 21.9 मिमी

ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 46.4 मिमी कोडरमा के तिलैया में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक यानी 15, 16 और 17 जून को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक 18 और 19 जून को अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान

15 जून : अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
16 जून : अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
17 जून : अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
18 जून : अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।