विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्र सरकार हेमंत सोरेन को अपने पक्ष में करने के लिए हर दांव लगा रही: अनूप सिंह

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:13 PM (IST)

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने केंद्र सरकार पर एमएमडीआर संशोधन को लेकर झारखंड से भेदभाव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पाले में करने का आरोप लगाया। राधाकृष्ण किशोर ने भी केंद्र पर राज्य के हितों की अनदेखी और राजस्व में अड़चन डालने का आरोप लगाया।

गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में जाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में जाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

HighLights

  1. अनूप सिंह ने केंद्र पर एमएमडीआर संशोधन पर भेदभाव का आरोप लगाया।

  2. कांग्रेस विधायक ने कहा, केंद्र हेमंत सोरेन को अपने पाले में करना चाहता है।

  3. राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र पर झारखंड के राजस्व में अड़चन डालने का आरोप।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने एमएमडीआर संशोधन पर पार्टी का पक्ष रखते हुए केंद्र पर झारखंड से भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि ओडिशा को अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। राजकीय संकल्प के पक्ष में बोलते हुए अनूप सिंह ने कहा कि केंद्र ने वर्ष 2014 के बाद खनन का अधिकार निजी कंपनियों को दे दिया है।

आरोप लगाया कि भाजपा जाति, पार्टी और माटी के नाम पर राज्य को भटकाने का काम करती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार चाहती है कि हेमंत सोरेन आइएनडीआइए गठबंधन छोड़कर उनके साथ चले जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी, अंबानी और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे औद्योगिक समूहों के हित में काम कर रही है।

राधाकृष्ण किशोर ने संभाला मोर्चा, हर मुद्दे पर दिया जवाब

कांग्रेस की ओर से राधाकृष्ण किशोर ने सरकार के समर्थन में पूरे दिन मोर्चा संभाले रखा। हर मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा और राज्य सरकार पर लगे आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। किशोर ने भाजपा और केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर झारखंड को राजस्व उगाही में अड़चनें डाल रही हैं। उन्होंने खासकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आराेपों पर सरकार का पक्ष रखा।

मधु कोड़ा बोले - सीएम के संबोधन ने निराश किया पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सदन की कार्यवाही देखने पूर्व विधायक दीर्घा में पहुंचे थे। उन्होंने निकलते वक्त मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन को लेकर वह बहुत ही उम्मीद के साथ पहुंचे थे, लेकिन उनकी बातों ने निराश ही किया है।

राधाकृष्ण बोले कि ढाई लाख एकड़ जमीन भी ले लिए

उनके संबोधन पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आपत्ति जताई। मरांडी बोले कि इस जमीन को मोदी जी दिल्ली लेकर चले गए हैं तो बताइए। मरांडी के विरोध के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चम्म्पाई सोरेन कुर्सी छोड़ कर निकलने लग गए। फिर सभी भाजपा विधायक बाहर निकल गए।

केंद्र रायल्टी लेगा तो वही चोरी पर भी रोक लगाए

राधाकृष्ण किशोर बोले कि एमएमडीआर एक्ट में भारत सरकार ने 1.36 लाख करोड़ के बकाया वसूली पर रोक लगा दी है। खनिज पर केंद्र को रायल्टी लेना है। वही सेस रोक रहा है तो खुद कोयला चोरी भी रोकिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड भी कोयला चोरी रोकने में सक्षम है। एक छटांक भी नहीं जाएगा। गाड़ी, हथियार समेत सारे संसाधन दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने झारखंड के हक की बड़ी राशि नहीं दी है। वजह है कि यहां उनकी सरकार नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।