विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में जब्त अवैध शराब का क्या हुआ? मंत्री ने सभी जिलों के SP-SSP से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:44 PM (IST)

उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से अवैध शराब की जब्ती और उसकी अद्यतन ...और पढ़ें

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की फाइल फोटो। जागरण

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. मंत्री ने अवैध शराब जब्ती पर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी।

  2. जब्त शराब की अद्यतन स्थिति और विनष्टीकरण पर निर्णय होगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में पुलिस थानों में अवैध शराब की जब्ती के मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिलों में कितनी अवैध शराब की जब्ती हुई है। उसकी अद्यतन स्थिति क्या है, इसपर सभी एसएसपी-एसपी से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।

सभी एसएसपी-एसपी से कहा गया है कि उनके यहां अवैध शराब की जब्ती मामले में कितने कांड व कब-कब दर्ज हुए हैं। कितनी शराब की जब्ती हुई है। जब्त शराब में कितने वैध व कितने अवैध थे। वैध शराब को मुक्त कराने की दिशा में क्या पहल हुई। अवैध शराब की अद्यतन स्थिति क्या है।

विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद विभाग में उसकी समीक्षा की जाएगी और अवैध शराब की विनष्टीकरण के बिंदु पर निर्णय लिया जाएगा। जिलों में लंबे समय से जब्त शराब के बिंदु पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका था। समीक्षा के बाद इस दिशा में पहल की जा रही है।

आज संताल के सभी जिलों के उपायुक्तों, पदाधिकारियों, ठेकेदारों के साथ बैठक करेंगे मंत्री

उत्पाद एवं मद्य निषेध सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद गुरुवार को दुमका में संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों में पेयजलापूर्ति की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए इस प्रमंडल के सभी जिलों के उपायुक्त, संबंधित अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, इंजीनियर्स, ठेकेदार आदि को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

इसकी वास्तविकता क्या है, कार्य की प्रगति क्या है और कहां परेशानी है, इसका जायजा लिया जाएगा। पदाधिकारी व ठेकेदार काम में देरी पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। यही वजह है कि सबको मीटिंग में बुलाया गया है, ताकि जो भी बातें हों आमने-सामने हो और जो समस्याएं आएं, उसका समाधान हो सके। 

यह भी पढ़ें- झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई, बाबूलाल ने दाखिल की है याचिका