महाराष्ट्र में पकड़ा गया झारखंड का 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव, 53 मामलों में था वांछित
महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड के फरार माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को गिरफ्तार किया। उस पर झारखंड और ...और पढ़ें

10 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार। जागरण
HighLights
महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड के माओवादी संजय यादव को गिरफ्तार किया।
संजय यादव पर 10 लाख का इनाम, 53 मामलों में वांछित था।
राज्य ब्यूरो, रांची। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र एटीएस ने झारखंड के फरार माओवादी संजय यादव उर्फ गोदराम को गिरफ्तार किया है। वह माओवादियों का जोनल कमांडर बताया जा रहा है। झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र में यह गिरफ्तारी की गई है।
संजय यादव पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह कुल 53 मामलों में वांछित था। इनमें 23 मामले पलामू, 20 औरंगाबाद और 10 गया में दर्ज हैं। संजय यादव मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है।