Move to Jagran APP

Jharkhand By-Election: हेमंत सोरेन के गठबंधन ने चौथा उपचुनाव जीता... बाबूलाल की भाजपा फिर से फेल

Mandar Result झारखंड में दुमका बेरमो मधुपुर के बाद मांडर विधानसभा उपचुनाव भी भाजपा हार गई। यह लगातार चौथा उपचुनाव है जिसमें सत्तारूढ़ दल को जीत मिली है। भाजपा फिर फेल हो गई। भाजपा की तमाम तैयारियां और रणनीति एक बार फिर धड़ाम हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 03:46 AM (IST)
Mandar Result: झारखंड में दुमका, बेरमो, मधुपुर के बाद मांडर विधानसभा उपचुनाव भी भाजपा हार गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Mandar Result विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में हुए चौथे उपचुनाव में भी सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत हासिल हुई। दुमका, बेरमो, मधुपुर के बाद मांडर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा फेल हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेता तिर्की ने बड़े अंतर से भाजपा की गंगोत्री कुजूर को हराया। उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों और रणनीति में एक बार फिर खामी नजर आई और जीत के दावों की हवा निकल गई।

loksabha election banner

मांडर उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की लगातार सभाएं हुईं। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत तमाम विधायकों ने कैंप किया। बावजूद इसके भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी। ऐसे में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और उनकी रणनीति पर सवाल उठाना स्वाभाविक है। भाजपा ने मांडर उपचुनाव के दौरान स्थानीय समस्याओं से इतर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाने पर रखा और केंद्र की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा नेताओं की दलीलें जनता के गले नहीं उतरी।

भाजपा करेगी हार की समीक्षा

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का सारा जोर बूथों की मजबूती पर है। हाल ही में जयपुर में हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में तमाम राज्यों की तरह झारखंड को भी बूथों की मजबूती का टास्क सौंपा गया था। लेकिन भाजपा की बूथ समितियां अब भी उतनी मजबूत नहीं दिखती, जितने दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर उपचुनाव में लगातार चौथी हार के बाद भाजपा में हमेशा की तरह मंथन होगा, हार की समीक्षा भी होगी। बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया जाएगा और आगे के चुनाव में इससे सीख लेने की नसीहत भी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.